भागदौड़ भरी जिंदगी लोगों को अंदर से कमजोर बना रही है। आज के समय में अधिकतर लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में वे खुद के लिए 10 मिनट भी मुश्किल से निकाल पाते हैं। उसपर अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान पान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घेर रहा है। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर का दुश्मन है। हालांकि, गलत खान पान और शारीरिक स्थिरता के चलते कम उम्र में ही लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इसी कड़ी में बीते कुछ समय से हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल वसा या मोम जैसा एक चिपचिपा पदार्थ है। ये हमारे लिवर में होता है, जो कई हेल्दी सेल्स को बनाने में मदद करता है, साथ ही कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए भी जरूरी है। हालांकि, शरीर में इसकी अधिक मात्रा जानलेवा हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। पहला एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, जो बॉडी के लिए अच्छा माना जाता है और दूसरा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाता है। ज्यादा ऑयली, अनहेल्दी खाना खाने और शारीरिक स्थिरता के कारण बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। ये खून की नसों में प्लाक की तरह जमने लगता है, जो हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां का कारण बनता है। ऐसे में बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बैलेंस रहना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि उम्र के हिसाब से किसी भी व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए।

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल लेवल?

  • मेडिकल न्यूज टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल तक के युवाओं में कोलेस्ट्रॉल की कुल मात्रा 170mg/dl से कम होनी चाहिए।
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 45 mg/dl से ज्यादा होना चाहिए।
  • 20 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों की बॉडी का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए।
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल 40 mg/dl या इससे अधिक होना जरूरी है।
  • बात अगर महिलाओं कि की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के शरीर का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए।
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल 100 mg/dl से कम जबकि एचडीएल लेवल 50 mg/dl या उससे अधिक होना चाहिए।

चार्ट से समझें-

उम्रलिंगटोटल कोलेस्ट्रॉल लेवलएलडीएल लेवलएचडीएल लेवल
19 सालपुरुष170mg/dl से कम100 mg/dl से कम45 mg/dl से ज्यादा
19 सालमहिला170mg/dl से कम100 mg/dl से कम45 mg/dl से ज्यादा
20 या अधिकपुरुष125–200 mg/dl के बी100 mg/dl से कम40 mg/dl या इससे ज्यादा
20 या अधिकमहिला125–200 mg/dl के बी100 mg/dl से कम50 mg/dl या उससे ज्यादा
मेडिकल न्यूज टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।