बढ़ती उम्र का असर हमारी सेहत पर साफ-साफ जाहिर होता है। जैसे-जैसे उम्र में इज़ाफा होता है वैसे-वैसे हमारे ब्रेन और बॉडी में कई तरह के बदलाव होते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि उम्र बढ़ने के साथ मानव शरीर में NAD⁺ का स्तर लगभग 10% से 80% तक घट सकता है जिससे बॉडी में कई बीमारियों जैसे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर, कैंसर, न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज का खतरा बढ़ता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर NAD⁺ है क्या जिसने दुनिया भर में बवाल मचा रखा है।

आपको बता दें  NAD⁺ सच में आजकल हेल्थ, एंटी-एजिंग और बायोलॉजी की दुनिया में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। NAD⁺ का फुल फॉर्म Nicotinamide Adenine Dinucleotide है। NAD⁺  anti aging science में सबसे हॉट टॉपिक है। मानव शरीर में NAD⁺ की मात्रा उम्र के साथ घटती जा रही है, दुनिया भर में जवान दिखने के लिए लोग इसे बढ़ाने की मार कर रहे हैं। बॉडी में जैसे-जैसे इसकी कमी होती है वैसे-वैसे बॉडी में aging दिखने लगती है। 40 साल से 50 साल की उम्र में NAD⁺ की कमी होने लगती है। अब सवाल ये उठता है कि  NAD⁺ कैसे हमारे ब्रेन फंक्शनिंग और बॉडी को जवान रखने में मदद करता है। क्या इसे बढ़ाने का कोई नेचुरल तरीका भी है। जानते हैं सारे सवालों के जवाब

क्या है NAD⁺ और क्या करता है काम?

NAD⁺ हमारे शरीर के हर एक सेल्स के अंदर मौजूद एक कोएंजाइम है जिसका काम बॉडी को एनर्जी देना है। खाना खाने के बाद शरीर उसे ATP (एनर्जी) में बदलता है, NAD⁺ इस प्रक्रिया में एक बिजली वाले तार जैसा होता है यानी ये एनर्जी ट्रांसफर करता है। NAD⁺ सेल रिपेयर और डीएनए की भी हिफाजत करता है। अगर शरीर की कोशिकाएं उम्र बढ़ने पर, तनाव या क्रॉनिक बीमारी में डैमेज हो जाएं तो NAD⁺ उन्हें रिपेयर करने वाले एंजाइम को एक्टिव करता है। NAD⁺ को Anti aging molecule भी कहा जाता है क्योंकि ये उन जैविक प्रक्रियाओं को सपोर्ट करता है जो उम्र को धीमा करने में मदद करता हैं।

उम्र के साथ NAD⁺ का स्तर क्यों गिरने लगता है

उम्र बढने के साथ एनर्जी कम होती है, दिमाग की शक्ति घटती है, बीमारियों का रिस्क बढ़ता है और एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसी स्थिति में वैज्ञानिक NAD⁺ का स्तर बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बॉडी में NAD⁺ का स्तर फिर से बढ़ा दिया जाए तो जवानी को थोड़ा और लंबा खींचा जा सकता है। दुनियाभर में NAD⁺ को लेकर बायोटेक कंपनियां, डॉक्टर, हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स सब एक्टिव हो गए हैं।

NAD⁺ ब्रेन फंक्शन में करता है सुधार

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक के मुताबिक NAD⁺ न्यूरॉन्स की हेल्थ बनाए रखने में मदद करता है, जिससे याददाश्त और फोकस बेहतर हो सकता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि उम्र के साथ मानव शरीर में NAD⁺ का स्तर घटता जाता है जो कई बीमारियों का कारण बनता है। हालांकि यह गिरावट सभी ऊतकों में नहीं देखी गई है। उम्र बढ़ने के साथ और कई बीमारियों में निकोटिनामाइड एडेनिन डाईन्यूक्लियोटाइड (NAD⁺) के स्तर में गिरावट देखी जाती है। पिछले कुछ सालों में इसे बढ़ाने की होड़ में इजाफा हुआ है। दुनिया भर में लोग जवान और खूबसूरत दिखने के लिए NAD⁺ सप्लीमेंट का सहारा ले रहे हैं। हालांकि सप्लीमेंट की मदद से NAD⁺ का स्तर बढ़ाकर शारीरिक कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए क्लिनिकल प्रमाण अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।

NAD⁺ सप्लीमेंट के अलावा नेचुरल तरीके से इसे कैसे बढ़ाएं?

  • फंक्शनल मेडिसिन एमडी डॉक्टर राजका ने बताया इंटरमिटेंट फास्टिंग NAD⁺ बढ़ाने का सबसे बेहतरीन और नेचुरल तरीका है।
  • रेगुलर एक्सरसाइज कीजिए NAD⁺ में इजाफा होगा।
  • हेल्दी डाइट  जैसे नट्स, मछली, हरी सब्ज़ियों का सेवन करें। 

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।