डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका सही समाय पर इलाज न मिलने कारण या जरा सी लापरवाही भी इस बीमारी को हानिकारक बना देती है। बता दें कि भारत में लगभग 77 मिलियन लोगों को डायबिटीज ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। इसलिए भारत का डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाता है।

लेकिन यह बात भी सच है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। जिसमें सबसे आम बीमारी डायबिटीज का होना भी माना जाता है साथ ही उम्र बढ़ने पर सेहत और खानपान दोनों का ही खास ख्याल रखना चाहिए। बढ़ती उम्र में अक्सर लोगों की इम्युनिटी पावर भी कमजोर होने लगती हैं। जिससे बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

आमतौर पर डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है। इसके अलावा डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में शुगर लेवल बढ़ने के कारण इस उम्र में अन्य कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसमें हड्डियों का कमजोर होना, जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं।

इसके अलावा डायबिटीज से पीड़ित मरीज जिन लोगों की उम्र 80 या उससे ज्यादा होती है उनमें शुगर लेवल बढ़ने का खतरा भी अधिक होता है। इसलिए इतनी उम्र के मरीजों को नियमित समय पर शुगर लेवल चेक कराते रहना चाहिए। आइए जानते हैं 80 की उम्र में ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए।

80 की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल ?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 80 की उम्र में शुगर लेवल खाने से 8 घंटे पहले सामान्य शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के बाद सामान्य शुगर लेवल का स्तर 140 mg/dl से कम रहना चाहिए।

80 की उम्र में शुगर लेवल बढ़ने के कारण

  • इम्युनिटी का कमजोर होना।
  • शरीर सही मात्रा में इन्सुलिन का उत्पादन न होना।
  • अन्य गंभीर बीमारयों का शिकार होना।
  • डायबिटीज की दवा समय पर न लेना।

खाने के बाद क्या होना चाहिए लेवल?

इसी तरह खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ना तय है। यदि भोजन के 2 घंटे बाद आपका शुगर लेवल 130-140 mg/dl है तो यह सामान्य है। लेकिन इससे अधिक होने पर आपको मधुमेह की शिकायत हो सकती है। अगर खाने के दो घंटे बाद भी आपका शुगर लेवल 200-400 mg/dl है, तो सावधान रहने की जरूरत है। इस उच्च स्तर पर आपको हार्ट अटैक और किडनी फेल होने जैसी समस्या हो सकती है।

अगर उम्र की बात करें तो 6-12 साल की उम्र में उपवास के दौरान ब्लड शुगर 80 से 180 mg/dl होना चाहिए। फिर लंच के बाद यह लेवल 140 mg/dL तक जा सकता है जबकि डिनर के बाद ब्लड शुगर लेवल 100 से 180 mg/dl तक नॉर्मल माना जाता है।