दिन की शुरुआत अगर हेल्दी फ्रूट से की जाए तो बॉडी के लिए अच्छा रहता है। फ्रूट्स का सेवन सुबह खाली पेट करने से सेहत को कई तरह से फायदे होते हैं। खाली पेट फ्रूट खाने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, एनर्जी बूस्ट होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। दिन की शुरुआत फलों से की जाए तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करना भी आसान होता है। फलों में अगर बात करें अनार की तो ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसके सुर्ख दाने देखते ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। एक बाउल अनार का सेवन रोज सुबह खाली पेट करें तो स्किन का रंग अनार की तरह सुर्ख दिखने लगता है। अनार सबसे सेहतमंद और पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है, लेकिन क्या इसे हर सुबह खाना ठीक है?
कंटेंट क्रिएटर रचना मोहन ने बताया दिन की शुरुआत अनार के दानों से करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट ने बताया एक कटोरी अनार एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पोषक तत्वों का एक पावरहाउस। यह फल पेट के लिए वरदान है, खराब पाचन के लोग इस फल को रोज खाएं तो उनका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोज एक कटोरी अनार का सेवन सुबह खाली पेट करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत बॉडी बनती है स्ट्रांग
रोजाना एक कटोरी अनार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। विटामिन सी से भरपूर अनार का सेवन करने से सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है।
स्किन की रंगत में आता है निखार
हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन और डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. रंगा संतोष कुमार ने बताया शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, खास तौर पर प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन से भरपूर अनार शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये फल स्किन पर जादुई असर करता है। इसका सेवन करने से स्किन की रंगत में निखार आता है और स्किन चमकदार होने लगती है।
पाचन होता है दुरुस्त
फाइबर से भरपूर इस फल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह फल पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज परेशान करता है, पाचन दुरुस्त नहीं रहता ऐसे लोग रोजाना एक कटोरी अनार का सेवन करें तो फायदा होगा।
सूजन होती है कंट्रोल
अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता हैं। इसका सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है। ये फल कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता हैं। इसके जूस का सेवन करने से रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। इसके सूजनरोधी गुण धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकने में मदद करते है।
दिल रहता है हेल्दी
अनार का सेवन रोज सुबह करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। ये फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, धमनियों में वसा को जमने से रोकता है और दिल की सेहत में सुधार करता है। ये फल पूरी तरह हार्ट फ्रेंडली है।
Belly Fate: पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।