बादाम (Almonds) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन सबसे अधिक किया जाता है। इसे कच्चा, भूनकर, पानी में भिगोकर, पकवानों में मिलाकर या मिठाइयों में उपयोग किया जाता है। बादाम को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स और फाइबर पाए जाते हैं। रोजाना अगर केवल 5 बादाम खाए जाएं, तो शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। यह न केवल ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसीलिए, बादाम को “सुपर फूड” कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा।
हेल्थलाइन के मुताबिक विटामिन E से भरपूर बादाम का रोज सेवन करने से स्किन से लेकर बालों तक को फायदा होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल की सेहत में सुधार करता है और मांसपेशियों को हेल्दी रखता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत करता है और हेल्दी फैट्स दिल को हेल्दी रखता है। आइए जानते हैं कि रोज अगर 5 बादाम का सेवन पानी में भिगोकर किया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।
पाचन में होता है सुधार
रोज अगर 5 बादाम को पानी में भिगोकर उसका सेवन किया जाए तो पाचन में सुधार होता है। बादाम को भिगोकर खाने से इसके भूरे छिलके में मौजूद टैनिन और फाइटिक एसिड कम हो जाता हैं, जो पाचन और पोषण को अवशोषित करने में रुकावट डालता हैं। इससे बादाम आसानी से पचता हैं और गैस और ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है।
बॉडी को लगातार मिलती है एनर्जी
भिगोए हुए बादाम का सेवन करने से शरीर को धीरे-धीरे और लगातार एनर्जी मिलती है। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है दिनभर बॉडी में एनर्जी के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। रोज 5 बादाम खाने से थकान कम होती है और चाय-कॉफी पर निर्भरता घटती है।
स्किन को मिलता है पर्याप्त पोषण
रोज बादाम का सेवन करने से स्किन को पर्याप्त पोषण मिलता है। बादाम में मौजूद विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। रोजाना 5 बादाम खाने से स्किन की रंगत में निखार आता है, स्किन हाइड्रेट और लचीलापन महसूस होता है।
ब्रेन हेल्थ में होता है सुधार
बादाम में राइबोफ्लेविन और L-कार्निटीन होते हैं जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। इसका सेवन करने से याददाश्त ठीक रहती है। नियमित सेवन से फोकस करने की क्षमता में सुधार होता है।
दिल की सेहत में होता है सुधार
बादाम का सेवन भिगोकर खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इनमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। रोज सेवन करने से दिल की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
वजन रहता है कंट्रोल
बादाम में कैलोरी बेशक ज्यादा होती है लेकिन इनका सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तो ये भूख को कंट्रोल करते हैं,पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की आदत में कमी आती है और वजन कंट्रोल रहता है।
ब्लड शुगर होता है नॉर्मल
बादाम का ग्लायसेमिक इंडेक्स कम होता है और इनमें हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम मौजूद होता है। इसका सेवन करने से खाने के बाद ब्लड शुगर नॉर्मल रखने में मदद मिलती है।
पेट में मल सड़ रहा है तो इन 5 सुपरफ्रूट्स को खाएं, आंत होगी साफ और निकल जाएंगे टॉक्सिन, बॉडी होगी हल्की। इन फलों का बॉडी पर किस तरह का असर होता है पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।