सेब एक ऐसा फल है जो देखने में सुंदर और स्वाद में लाजवाब होता है। यह स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा, खाने में कुरकुरा और रंग में हरा और लाल-दोनों तरह का पाया जाता है। सेब महंगा जरूर होता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद उपयोगी फल है। सेब में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। सेब खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, रोज़ाना सेब खाने से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और स्किन भी हेल्दी रहती है।
हेल्थलाइन के मुताबिक अंग्रेज़ी कहावत मशहूर है “An apple a day keeps the doctor away” यानी रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत कम हो जाती है। सेब डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। एक मीडियम साइज के सेब में लगभग 4.37 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में असरदार साबित होता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है जो आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के गुण भी मौजूद होते हैं जो दिल के रोगों का कारण है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर पेक्टिन मौजूद होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। रोज सेब खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन घटाने में मदद करता है।
एक हफ़्ते तक अगर आप रोज़ एक सेब खाएंगे तो पाचन दुरुस्त रहेगा, एनर्जी बूस्ट होगी और मन शांत रहेगा। सेब एक ऐसा फल है जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि सेब की न्यूट्रिशन वैल्यू क्या है और रोज सेब खाने से सेहत पर कैसा असर होता है।
सेब (182 ग्राम) के पोषण मूल्य
- कैलोरी- 94.6
- पानी- 156 ग्राम
- प्रोटीन- 0.473 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 25.1 ग्राम
- शुगर नेचुरल शक्कर- 18.9 ग्राम
- फाइबर- 4.37 ग्राम
- फैट- 0.3 ग्राम
रोज़ाना एक सेब खाने के फायदे
पाचन में होता है सुधार
सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। यह मल को मुलायम बनाकर कब्ज से राहत देते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो आंतों के गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है और पाचन तंत्र को संतुलित रखता है। नियमित रूप से सेब खाने से आंतों की सेहत बेहतर होती है और पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
एनर्जी होती है बूस्ट
सेब में प्राकृतिक शुगर होती है लेकिन इसमें मौजूद फाइबर इस शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। दोपहर के समय जब अक्सर थकान या आलस महसूस होता है, उस समय एक सेब का सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
सेब की स्किन और गूदे में क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लंबे समय में हार्ट डिज़ीज़ और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा घटाती है और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाती है।
दिमागी सेहत होती है दुरुस्त
शोध के मुताबिक सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचा सकते हैं। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) गिरावट को धीमा करने में मददगार हो सकते हैं। भले ही सेब अकेले दिमाग को सुरक्षित न रख पाए, लेकिन ये एक ब्रेन-फ्रेंडली डाइट का अहम हिस्सा है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल और दिल रहता है हेल्दी
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोज एक सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है। 2020 के एक अध्ययन में जिन स्वयंसेवकों का कोलेस्ट्रॉल स्तर हाई था, ये पाया गया कि सेब खाने से उनका LDL कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम हुआ। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में सेब मदद कर सकता है।
दही के साथ इन 4 सुपरफूड्स को मिक्स करके खाएं गट हेल्थ में होगा सुधार, आंत में बढ़ जाएंगे अरबों गुड बैक्टीरिया।इस जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।