अखरोट एक ऐसा मेवा है जिसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर पर औषधि की तरह असर डालते हैं। अखरोट को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फोलेट और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की कमी को पूरा कर समग्र स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अखरोट का आकार दिमाग से मिलता-जुलता है, इसी वजह से इसे अक्सर ब्रेन फूड कहा जाता है। रिसर्च बताती है कि यह मस्तिष्क को पोषण देकर याददाश्त और दिमागी क्षमता को बेहतर बनाता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट दूसरे मेवों की तुलना में अधिक लाभकारी माना जाता है। रोजाना दो से तीन अखरोट खाने से सिर से पांव तक शरीर को मजबूती मिलती है।
आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अखरोट का सेवन रात भर पानी में भिगोकर करना चाहिए न्यूरोलॉजिकल हेल्थ में सुधार होता है। अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाए तो यह नसों को मजबूती देता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर की ऊर्जा में वृद्धि होती है और यह पुरुषों की शक्ति को भी बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। एक्सपर्ट ने बताया अक्सर लोग अखरोट खाकर उसका पानी फेंक देते हैं जो गलत है। आप अखरोट को भिगोकर खाते हैं तो उसके पानी का भी सेवन करें। इस पानी में भी अखरोट के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं कि भिगे अखरोट और उसका पानी पीने से सेहत पर कैसा होता है असर।
दिमाग के लिए अमृत है अखरोट
ब्रेन के आकार के अखरोट का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है। ब्रेन के आकार का ये फूड ब्रेन फूड कह लाता है जो याददाश्त को दुरुस्त करता है। रोज अखरोट का सेवन किया जाए तो संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन करने से ब्रेन पावर बढ़ती है। अखरोट का पानी न सिर्फ ब्रेन हेल्थ में सुधार करता है बल्कि आपकी ओवर ऑल हेल्थ में भी सुधार करता है।
दिल की सेहत रहती है दुरुस्त
अखरोट को सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर नियंत्रित होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में सुधार देखने को मिलता है। यही वजह है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए और उसके पानी का भी सेवन किया जाए तो इससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। एक शोध में यह पाया गया कि रोजाना सिर्फ दो भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम घटता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित रूप से अखरोट खाने से दिल मजबूत होता है, नसों को पोषण मिलता है और लंबे समय तक हृदय की कार्यक्षमता दुरुस्त बनी रहती है।
भीगा हुआ अखरोट और उसके पानी का सेवन करने के फायदे
अखरोट का सेवन पानी में भिगोकर खाने से पाचन में सुधार होता है। भीगे हुए अखरोट का पानी अगर रोज पिएं साथ में अखरोट भी खाएं तो आपका कब्ज दूर होगा और पाचन से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी दूर होंगी। फाइबर से भरपूर ये पानी कब्ज का इलाज करता है। मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
भीगे हुए अखरोट में फाइबर और प्रोटीन भी मौजूद होता है जो वजन घटाने के लिए असरदार साबित होता है। रोज दो से तीन अखरोट को खाने से स्किन की रंगत में भी सुधार होता है। विटामिन ई और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को खाने से आपका चेहरा ग्लो करता है। बॉडी के लिए वरदान साबित होता है अखरोट और उसका पानी।
दवा से नहीं बल्कि इन 5 तरीकों से करें Blood Sugar कंट्रोल, नेचुरल होगा इंसुलिन प्रोडक्शन, बॉडी में आएगी जबरदस्त एनर्जी! पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।