घी का सेवन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि बॉडी को हेल्दी भी रखता है। घी का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं। घी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और हड्डियां मजबूत होती है। वेट लॉस करने के लिए घी का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। स्किन और बालों की हेल्थ को दुरुस्त करने में घी बेहद असरदार साबित होता है। घी का सेवन हम सब्जी, चावल या रोटी के साथ ज्यादा करते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि घी का सेवन अगर चाय के साथ किया जाए तो सेहत पर उसका कैसा असर दिखता है।
चाय में घी का सेवन अगर रोजाना एक महीने तक किया जाए तो गट हेल्थ पर उसका कैसा असर दिखता है। सोशल मीडिया पर न्यूट्रिशनिस्ट और कंटेंट क्रिएटर चाय में घी मिलाकर पीने के फायदे के बारे में काफी चर्चा कर रहे है।
नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (NIIMS) की डायटीशियन डॉ. प्रीति नागर ने बताया कि चाय में घी का सेवन गट हेल्थ को प्रभावित करता है। घी और चाय का कॉम्बिनेशन चाय का स्वाद बढ़ाता है साथ ही उसके बॉडी को फायदे भी ज्यादा होते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि घी का सेवन कैसे गट हेल्थ को प्रभावित करता है और हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है।
चाय में घी का सेवन करने से गट हेल्थ पर कैसा दिखता है असर
घी एंटीऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होता है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। घी पोषक तत्वों का पावर हाउस है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है और पेट के PH को संतुलित करने में मदद करता है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग खाली पेट चाय का सेवन करते हैं और उन्हें एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। अगर चाय के साथ घी को मिलाकर पिया जाए तो घी दूध के अम्लीय गुणों का मुकाबला करेगा, जिससे सूजन और अपच का खतरा कम हो जाता है।
चाय में घी पीने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। चाय में घी का सेवन करने से आंत की सेहत भी दुरुस्त रहती है। अगर घी के साथ हल्दी का भी सेवन किया जाए तो फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी होती है वो गुनगुने पानी में घी मिलाकर पिएं। गुनगुने पानी में घी का सेवन गैस और एसिडिटी से निजात दिलाएगा।
इसकी लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम वाले लोगों के लिए वरदान है। दूध के साथ घी का कॉम्बिनेशन करके खाया जाता है तो कब्ज की परेशानी से निजात पाई जा सकती है। एक्सपर्ट ने उन लोगों को घी का सेवन सोच समझकर करने की सलाह दी है जिनका वजन ज्यादा है और मोटापे से ग्रस्त है। मोटे लोग घी के सेवन करेंगे तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। फैटी लिवर से पीड़ित लोगों को भी घी का सेवन सोच समझकर करना चाहिए।