पपीता एक ऐसा फल है जिसका सेवन लगभग लोग पूरे साल करते हैं। फलों में पपीता एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से बॉडी को अनगिनत फायदे होते हैं। कम कैलोरी और हाई फाइबर ये फल बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और वजन कंट्रोल रहता है। रोजाना पपीते का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। पपीते में पैपेन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर पपीता कब्ज का इलाज करता है और आंतों को हेल्दी रखता है।

विटामिन C से भरपूर पपीता इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव करता है। पपीते के एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रमण से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं। ये फल स्किन और बालों की सेहत को दुरुस्त करने में असरदार साबित होता है। ये नेचुरल तरीके से कोलेजन का उत्पादन करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। स्किन के साथ ही ये बालों का इलाज करने में भी असरदार साबित होता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया पपीता फल नहीं बल्कि एक औषधि है जिसका सेवन सही समय पर सही तरीके से किया जाए तो सेहत को फायदा होता है। अक्सर लोग पपीता के पाचन दुरुस्त करने के गुणों को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन खाने के बाद करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या पपीता का सेवन दोपहर का खाना खाने के बाद करना सही है? पपीते के संपूर्ण गुण हासिल करने के लिए इसका सेवन कब करना चाहिए।

दोपहर के खाने के बाद पपीता खाना सही हैं क्या?

सुबह या दोपहर के खाने के बाद पपीता खाना सबसे अच्छा होता है। सुबह के नाश्ते में पपीते का सेवन स्मूदी, सलाद या जूस के रूप में किया जाए तो सेहत को संपूर्ण फायदा मिलता है। दोपहर के खाने के कुछ समय बाद पपीता खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। पपीते में पैपेन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर ये फल कब्ज को तोड़ता है और आंतों की सफाई करता है।

दोपहर के खाने के बाद पपीता खाने से इसमें मौजूद पैपिन एंजाइम खाने को जल्दी पचाता है। खाने के बाद पपीता खाने से एसिडिटी कंट्रोल रहती है। ये फल पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर करता है। इस फल में मौजूद फाइबर आंतों को एक्टिव रखता है और आंतों में मल को जमने नहीं देता।

पपीता का सेवन करने का सही समय क्या है?

अगर आप पपीते से पूरे फायदे लेना चाहते हैं तो पपीते का सेवन दोपहर के खाने से आधा घंटा पहले करें। खाने से पहले पपीता खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और आपकी खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है। खाने से पहले पपीता खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है।

पपीते का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

पपीता सेहत के लिए उपयोगी है लेकिन इसका सेवन सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। खाली पेट पपीते का ज्यादा सेवन करने से पेट पर दबाव पड़ता है और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ती है। जिन लोगों को पपीता से एलर्जी है वो इसका सेवन करने से परहेज करें। दोपहर के खाने के बाद एक कटोरी पपीते का सेवन आपके पाचन को दुरुस्त करने में पर्याप्त है।

आंतों की सफाई करने में अमृत है इस 1 मसाले का पाउडर, बॉडी के कोने-कोने से निकल जाएंगे टॉक्सिन, बुलंद हो जाएगी गट हेल्थ। पूरी खबर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।