Daily routine for healthy body: फिट रहने के लिए सबसे जरूरी अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करना होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ की जिंदगी के कारण लोग अपना सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में यदि आप छोटी-छोटी बातों को अपनाएंगें तो ना इससे आपका रूटीन बेहतर होगा बल्कि आपकी सेहत भी बिल्कुल ठीक रहेगी। ये आदतें आमतौर पर उन लोगों के लिए होती हैं जिनके पास समय की होती है। इस रूटीन को अपनाकर आप ना सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि आपकी डेली की रूटीन भी बेहतर हो जाएगी।
सुबह जल्दी उठें:
सुबह जल्दी उठने से आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे। साथ ही आपको किसी चीज की कोई हड़बड़ी नहीं रहेगा। आप अपना काम आराम से कर पाएंगें।
सूरज का मजा लें:
सूरज की किरणों से आपको विटामिन-डी मिलता है जो शरीर लिए जरूरी होता है। विटामिन-डी हड्डियों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में आप रोजाना थोड़ी देर सूरज की किरणें जरूर लें।
नाश्ता करें:
नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। प्रोटीन और फाइबर वाले खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी, साथ ही आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा जिससे आपको अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होगी।
पर्याप्त पानी पिएं:
पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
कंप्यूटर से थोड़ी दूरी बनाएं:
यदि आपकी डेस्क जॉब है और आपको अधिक समय कंप्यूटर के सामने बिताना होता है तो ऐसे में आप हर 30 मिनट पर कंप्यूटर से दूरी बनाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा।
एक्सरसाइज करें:
रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। एक्सरसाइज आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
जल्दी सोएं:
फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है रात को जल्दी सोना। इससे आपकी नींद पूरी होगी और आपको अगले दिन सुबह जल्दी उठने में आसल भी महसूस नहीं होगी।
(और Health News पढ़ें)
