Nusrat Jahan Fitness Mantra: एक्ट्रेस और सांसद नुसरत काफी फिट हैं। वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। आजकल नुसरत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत अपनी ड्रेसिंग, फेस, और बालों के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी बेहद ख्याल रखती हैं। फिटनेस फ्रीक नुसरत ने हालही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह किस प्रकार अपना ध्यान रखती हैं और क्या करती हैं जिससे वह फिट और हेल्दी हैं। यदि आप भी अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहती हैं तो आपको नुसरत जैसी चीजों को फॉलो करने की जरूरत है।
कार्डियो:
नुसरत ने बताया कि वह कार्डियो करना पसंद करती हैं। वह रनिंग या फिर वेट ट्रेनिंग के जगह कार्डियो करती हैं। रोजाना सुबह वह रबिन्द्र झील के किनारे एक्सरसाइज करने जाती हैं।
योगा:
नुसरत ने बताया कि उन्हें योगा करना बेहद पसंद है। उनकी फिटनेस के साथ-साथ योगा उनकी खूबसूरती का भी सिक्रेट है। वह रोजाना अलग-अलग योगा करना पसंद करती हैं। अक्सर वह इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए वीडियोज पोस्ट करती हैं।
डांस:
नुसरत ने बताया कि वह कार्डियो और योगा के साथ-साथ खुद को फिट रखने के लिए डांस भी करती हैं। रोजाना नुसरत कम से कम आधा घंटा डांस करती हैं। डांस करने से शरीर टोन्ड होता है और एनर्जी भी आती है।
डाइट सीक्रेट:
नुसरत ने बताया कि वह फिट रहने के लिए अपनी डाइट का भी ध्यान रखती हैं। रोजाना वह 1 कप ग्रीन-टी पीती हैं। हर दिन नाश्ते में वह अलग-अलग खाना खाना पसंद करती हैं। लंच में नुसरत ऑलिव में बना हुआ पका चावल, मछली, सब्जी और दही खाना पसंद करती हैं। डिनर में नुसरत उबला हुआ चिकन और सूप लेती हैं। इसके अलावा जब उन्हें भूख लगती है तो वह मौसमी का जूस पीना पंसद करती हैं।
(और Health News पढ़ें)

