बॉलीवुड में विद्या बालन को उन अभिनेत्रियों में रखा जाता है जिन्हें अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए किसी अभिनेता की जरूरत नहीं होती है। उनकी सबसे खास बात यह है कि वह पर्दे पर अलग-अलग भूमिकाएं करते दिखती हैं। हालहीं में बॉलीवुड की कई एक्टर्स की बीमारी की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। जहां राकेश रोशन, सोनाली बेंद्रे, इरफान खान और नफीसा अली की कैंसर की खबर सामने आई, वहीं अब विद्या बालन की भी एक बीमारी का पता चला है। दरअसल विद्या बालन ओसीडी यानि ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। इस बीमारी में इंसान को यदि किसी काम को करने का मन करता है तो उसकी सनक सवार हो जाती है।
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का कारण:
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर एक मानसिक रोग है और यह डिसऑर्डर इंसान को तब होता है जब ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर की कमी हो जाती है। इसके अलावा तनाव या फिर अनुवांशिकता की वजह से यह डिसऑर्डर हो जाती है। इस बीमारी में इंसान को यदि किसी काम को करने का मन करता है तो उसकी सनक सवार हो जाती है।
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के लक्षण:
- अपने आस-पास गंदगी देखकर चिड़चिड़ा महसूस करना या अत्यधिक परेशान हो जाना।
- चीजों की अत्यधिक जांच करते रहना जैसे- ताला बंद है या नहीं या फिर स्विच ऑन है या ऑफ।
- परिवार या किसी करीबी की सुरक्षा को लेकर अधिक चिंतित रहना।
- किसी भी बात पर अत्यधिक प्रार्थना करने लगना।
- किसी चीज के प्रति अधिक हिंसक हो जाना।
- डर से जुड़ी चीजों को महसूस करना जैसे, घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुस आया है या घर से बाहर निकलते ही कोई दुर्घटना हो जाएगी।
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से बचाव करने का उपाय:
इस डिसऑर्डर को आप शुरू होने से पहले नहीं रोक सकते हैं। इसके लक्षण दिखने जैसे ही शुरू हों आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है और उनकी बताई दवाइयों को समय पर खाने की भी जरूरत है।