Zinc Deficiency: जिंक एक ऐसा पोषक तत्व है जो मानव शरीर के बेहद जरूरी है। इस कोरोना काल में हेल्दी ईटिंग का महत्व बहुत ज्यादा हो गया है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और सेहतमंद खाना आवश्यक है।कोरोना की दूसरी लहर पहली से अधिक संक्रामक और खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों की इम्युनिटी बेहतर रहे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के लक्षणों को कम करने में जिंक अहम भूमिका निभा सकता है।
इम्युन सेल्स के कामकाज और विकास को बेहतर करने में जिंक अहम भूमिका निभाता है। रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही ये पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि शाकाहारी लोगों और वीगन्स में जिंक की कमी हो सकती है। ऐसे में जानिये किन फूड्स के जरिये वेजिटेरियंस इस पोषक तत्व की कमी को दूर कर सकते हैं –
बाजरा: बाजरा में कई पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है जिसे बीज या फिर आटे के रूप में खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं। इसमें जिंक भी पाया जाता है, साथ ही बाजरा खाने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही, इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त होने का खतरा कम हो जाता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में बाजरा मददगार है। कई अध्ययनों में ये खुलासा हो चुका है कि बाजरा कैंसर से भी बचाव करता है।
तिल: बताया जाता है कि तिल की तासीर बहुत गर्म होती है जिससे शरीर में गर्मी बनी रहती है। इसलिए तिल का सेवन आप कितनी मात्रा में कर रहे हैं, इसका ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक भी मौजूद होता है जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, आयरन और विटामिन बी6 पाया जाता है। आप इन्हें रात भर भिगोकर सुबह खा सकते हैं या फिर भूनकर खाएं।
कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। ये सभी तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं।
ये फूड्स भी हैं मददगार: पालक, बादाम, अलसी के बीज, मशरूम, डार्क चॉकलेट, सोयाबीन, दाल, राजमा और मूंगफली
