Immunity Booster Drink: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग में इम्युनिटी को मजबूत करना सबसे जरूरी है। खांसी-सर्दी जैसी आम परेशानियां शरीर को तोड़ देती हैं। साथ ही, सीजनल फ्लू भी बॉडी को कमजोर बना सकती हैं। इन सबसे बचाव हेतु हेल्दी फूड्स के सेवन के साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी कारगर साबित होते हैं। कई काढ़ा, चाय व खाद्य पदार्थों के सेवन से ये आम मौसमी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से –
घर पर बनाएं इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक: घर पर इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाना बेहद आसान है, साथ ही इसे जल्दी भी बनाया जा सकता है। स्वाद में बेहतर और सेहत से भरपूर इस ड्रिंक के सेवन से लोगों को फायदा होगा। इसे बनाने के लिए आपको 4 चीजों की जरूरत होगी। अदरक, नींबू, शहद और काली मिर्च इन चीजों के इस्तेमाल से बनाए गए ड्रिंक को पीने से कई स्वास्थ्य परेशानियां दूर हो सकती हैं।
कई गुणों से भरपूर है: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन चीजों से जब लोग ड्रिंक बनाते हैं तो उसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं। ये सभी तत्व बैक्टीरियल इंफेक्शन से निजात दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, इम्युनिटी बूस्ट करने और पाचन सुधारने में भी ये सहायक है।
किन चीजों की होगी जरूरत: इतने फायदों से भरपूर इस पेय को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी। आधा चम्मच काली मिर्च, 1 कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक चम्मच शहद, एक नींबू और 2 गिलास पानी लें।
क्या है इसे बनाने का तरीका: काली मिर्च को अच्छी तरह क्रश कर लें और इसे ग्रेट किये हुए अदरक में मिलाएं। इसके बाद शहद डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। दूसरी ओर पानी उबालें और उसे 2 गिलास में डालें। अब दोनों गिलासों में एक-एक चम्मच शहद और मसालों वाला मिश्रण मिलाएं। फिर दोनों गिलासों में आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब गर्मागर्म इस ड्रिंक को पीयें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बदलते मौसम में अदरक-शहद-काली मिर्च और नींबू से बने इस ड्रिंक को पीने से गले में खराश और बहती नाक से भी तुरंत आराम मिलेगा।

