Hernia surgery: हर्निया एक ऐसी बीमारी है जो तकलीफदायक होती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। लेकिन सामान्य रूप से हर्निया पेट में होता है। जब पेट की मांसपेशियां अधिक हो जाती है और बाहर आने लगती है तो यह हर्निया का रूप ले लेता है। महिलाओं और पुरूषों दोनों को यह समस्या हो सकती है। आमतौर पर हर्निया का कोई खास लक्षण नहीं होता है लेकिन जब पेट में तेज दर्द होने लगे तो आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेनी चाहिए। ज्यादातर मामलों में हर्निया का ऑपरेशन करवाने की जरूरत होती है। ऑपरेशन के बाद कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आइए जानते हैं हर्निया के ऑपरेशन के बाद किस प्रकार अपना ध्यान रखें।

सर्जरी के बाद क्या करें:

– सर्जरी के बाद जंक फूड्स या अधिक ऑयली खाना ना खाएं। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। कोशिश करें उबले चावल और कम मसालेदार खाना खाने की। इसके अलावा हरी सब्जियां खाएं।

– एल्कोहल, धूम्रपान या फिर अन्य नशीली चीजों से खुद को दूर रखें। यह आपकी परिस्थिति को खराब कर सकता है।

– पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम 6-7 गिलास पानी जरूर पिएं।

कब्ज की समस्या होना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए फल और सब्जियां खाएं क्योंकि उनमें मौजूद तत्व आपको कब्ज और दस्त जैसी परेशानी से छुटकारा दिलाएंगें।

– हर्निया के ऑपरेशन के बाद खांसी होना खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए जैसे ही आपको खांसी जैसा महसूस हो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

– हर्निया के ऑपरेशन के लगभग 6 महीने साल भर तक कोई भी भारी सामान ना उठाएं और ना ही पेट के बल बैठें।

– वजन को बढ़ने से रोकें। अपनी लंबाई के अनुसार अपने वजन को कंट्रोल में रखें।

हर्निया की जांच:

– ज्यादातर मामलों में डॉक्टर फिजिकल जांच से ही पता लेते हैं।

– अल्ट्रासाउंड के जरिए भी इसका पता लगाया जा सकता है।

– सीटी स्कैन के जरिए भी हर्निया होने का पता लगाया जा सकता है।

(और Health News पढ़ें)