Tiger Shroff Diet and Workout Plan in Hindi: टाइगर श्रॉफ ने “हिरोपंती” से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए फैमस हैं। टाइगर श्रॉफ फिटनेस उत्साही हैं और एक दिन भी नहीं होता है जब वह जिम नहीं जाते हैं। वह अपने शरीर को काफी गंभीरता से लेते हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। बॉलीवुडशादी के एक आर्टिकल में इस बात को बताया कि टाइगर(Tiger Shroff) हर दिन अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। टाइगर अपने शरीर के फैट परसेंटेज को कम रखने में विश्वास रखते हैं और इसके लिए वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर बहुत अधिक निर्भर हैं। उनके वर्कआउट में जिम्नास्टिक, मार्शल आर्ट, पुश-अप्स, हाई किक और पंच शामिल हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से एक्सरसाइज करते हैं-

उनका साप्ताहिक वर्कआउट कुछ इस तरह है:-

– सोमवार: बैक
– मंगलवार: चेस्ट
– बुधवार: लेग्स
– गुरुवार: आर्म्स
– शुक्रवार: कंधा
– शनिवार: मिक्स्ड
– रविवार: एब्स

टाइगर श्रॉफ डाइट प्लान:
आमतौर पर टाइगर श्रॉफ जंक फूड्स नहीं खाते हैं। शुगरी ड्रिंक्स, बर्गर और पिज्जा से वह खुद को पूरी तरह दूर रखते हैं। और यह सब नहीं है, टाइगर शाम को पांच के बाद भी बिना कार्ब वाले भोजन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वह हर हफ्ते खुद को चीट फूड खाने की इजाजत नहीं देते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि टाइगर को मीठा बेहद पसंद है। इसलिए वह अपने चीट डे मील में वैफल्स, पैनकेक्स, आइस क्रीम, बर्गर, नुटेला और कुकीज़ जरूर शामिल करते हैं।

– टाइगर रोजाना नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर वाले फूड्स ही खाते हैं।
– स्नैक्स में वह ड्राय फ्रूट्स और वे शेक लेना पसंद करते हैं।
– लंच में वह ब्राउन राइस, चीकन और उबली सब्जियां खाते हैं।
– शाम में एक्सरसाइज करने से पहले वह एक गिलास प्रोटीन शेक जरूर पीते हैं।
– डिनर में वह ब्रोकोली और ग्रीन बीन्स खाते हैं।
– इसके अलावा वह रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीते हैं, ताकि खुद को हाईड्रेट रख सकें।

(और Health News पढ़ें)