थायरॉयड वाले हार्मोन्स शरीर को सक्रिय करते हैं और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रखते हैं। थायरॉयड एंडोक्राइन ग्लैंड का हिस्सा होता है जो हार्मोन्स का उत्पादन करता है। यह मेटाबॉलिक, कार्डियोवस्कुलर और इमोशनल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। जिन लोगों को थायरॉयड की समस्या होती है उन्हें- मोटापा, थकावट, शरीर में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन थायरॉयड के मरीज अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल करें जिससे आप थायरॉयड के लक्षणों को कंट्रोल कर पाएंगें, साथ ही इन खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को और भी कई लाभ पहुंचाएगा-
नारियल: नारियल में मौजूद लौरिक एसिड बैक्टीरिया और यीस्ट इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है जो थायरॉयड बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसके अलावा नारियल में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है जो थायरॉयड के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
पालक: पालक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स थायरॉयड को कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही इसमें मौजूद जिन्क थायरॉयड के कारण होने की अन्य परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
अंडा: अंडा में सेलेनियम, जिन्स, आयोडीन और प्रोटीन होता है जो थायरॉयड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें और भी कई पोषक तत्व शामिल होते हैं जिनकी जरूरत थायरॉयड के मरीजों को होती है। अंडा खाने से थायरॉयड के लक्षण भी कम होते हैं।
सेब: सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिसके कारण वजन कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ना थायरॉयड के आम लक्षणों में से एक है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और विटामिन सी भी होता है जो थायरॉयड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
गाजर: गाजर में बीटा-केरोटिन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो थायरॉयड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही थायरॉयड के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह वजन को भी बढ़ने से रोकता है जो थायरॉयड के मरीजों में आम बात होती है।
