Kitchen First Aid: चोट लगना कोई बड़ी या परेशानी वाली बात नहीं होती है। चलते-फिरते इंसान को चोट लग जाती है जिसके कारण प्रभावित हिस्से पर दर्द और सूजन हो जाती है। इसके अलावा चोट वाले हिस्से पर लालीपन भी आ जाता है। इन समस्याओं को कम करने के लिए लोग दवा खाते हैं या फिर दर्द वाली क्रीम लगाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इन चीजों से आपकी परेशानी कम हो जाए। ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद चीजों की मदद से चोट के कारण होने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं। इन चीजों से आपको स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
अजवाइन:
चोट लगने पर अजवाइन आपके बेहद काम आ सकता है। अजवाइन को एक कपड़े में लपेट लें और फिर उसे हल्का गर्म कर लें। इस अजवाइन वाले कपड़े को प्रभावित हिस्से पर रख लें। इससे आपको दर्द और सूजन से जल्द आराम मिलेगा।
बर्फ:
चोट लगने पर बर्फ बेहद फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ दर्द को कम करता है बल्कि सूजन को भी कम करने में मदद करता है। बर्फ को एक कपड़ें में बांधकर प्रभावित हिस्से पर रखें। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
नमक:
नमक में चोट लगने पर उस दर्द से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी होता है। चोट लगने पर गर्म पानी में नमक डालकर आप प्रभावित हिस्से को उसमें रखें। इससे आपकी सूजन कम होगी और दर्द से भी राहत मिलेगी। साथ ही यह चोट के कारण होने वाले लालीपन को भी कम करता है।
हल्दी:
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चोट लगने के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीने से आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा यदि खून गिर रहा हो तो उसका प्रवाह भी बंद हो जाएयगा।
(और Health News पढ़ें)