लगातार बदलते लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसी तरह हार्ट की समस्याएं भी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। सबसे चिंता की बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी दिल के दौरे से जान गवां रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हार्ट की समस्या आने वाले वर्षों में और गंभीर होने सकती है। ऐसे इसे कुछ बदलाव करने से समय पर हार्ट की समस्याओं से बचा जा सकता है।

दरअसल, जब भी हमारे शरीर में किसी भी बीमारी का प्रवेश होता है तो शरीर में कुछ बदलाव या लक्षण जरूर दिखाई देते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन लक्षणों को पहचान लें, तो समय रहते डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं।

नाखूनों पर सफेद दाग

आपको अपने नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं, तो यह हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता हैं। सफेद दाग आमतौर पर शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होते हैं, लेकिन अगर ये नाखूनों पर बने रहते हैं, तो यह ब्लड फ्लो में रुकावट के कारण हृदय रोग का संकेत हो सकता है।

नाखूनों का रंग खराब होना

नाखूनों के रंग का बदलाव होना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। नाखूनों का रंग सामान्य से बदल जाए तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। नाखूनों पर नीले और पीले दाग पड़ने का मतलब है कि शरीर में रक्त संचार ठीक से नहीं हो रहा है। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है। इससे कार्डियक अरेस्ट और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा पर काले या काले धब्बे पड़ना

आपकी त्वचा पर काले या काले धब्बे दिखाई देने लगे, तो यह हृदय रोग से संबंधित हो सकती है। त्वचा का रंग खराब होना, अचानक दाग-धब्बे बनना इस बात का संकेत है कि शरीर में रक्त संचार ठीक से नहीं हो रहा है। इससे हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।