थायरॉइड एक आम समस्या हो गई है, जो अधिकांश लोगों में देखने को मिल रही है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण थायरॉइड के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आमतौर पर देखा जाए, तो थायरॉइड की समस्या पुरूषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। थायरॉइड को बहुत से लोग ‘साइलेंट किलर’ भी मानते हैं, क्योंकि इसके लक्षण बहुत बाद में मालूम पड़ते हैं। ऐसे में आपको थायरॉइड के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप थायरॉइड से जुड़ी समस्या से खुद को बचा पाएं। इन बदलाव को देखें तो हो जाएं सावधान-
वजन बढ़ना: थायरॉइड के कारण मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। जिसके कारण शरीर का वजन बढ़ने लगता है, साथ ही शरीर में एक्सट्रा फैट भी एकत्रित होने लगता है। इसके अलावा थायरॉइड होने पर शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है जिससे कारण शरीर फुलने लगता है।इस गले की बीमारी में कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है तो वहीं कुछ लोगों का वजन कम हो जाता है।
नींद आना: थायरॉइड बढ़ने पर नींद भी अधिक आने लगती है और आलस महसूस होने लगता है। यदि आपको अधिक नींद आ रही है या थकावट महसूस हो रही है तो साधवान हो जाएं और जल्द थायरॉइड का चेकअप करवाएं। भरपूर नींद लेने के बावजूद उन्हें थकान महसूस होती है। इससे आप चाहकर भी काम पर ध्यान नहीं लगा पाते।
अधिक ठंड या गर्मी लगना: थायरॉयड के मरीजों को औरों के मुकाबले ज्यादा ठंड या गर्मी लगती है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि आपकी बॉडी उतनी एनर्जी रिलीज नहीं कर पाती जितनी इसे करनी चाहिए। इसके अलावा बॉडी टेम्परेचर को रेग्युलेट करने में फेल हो जाता है और ऐसी परेशानी होने लगती है।
कब्ज की समस्या होती है: थायरॉयड वाले मरीजों का पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है, साथ ही कब्ज की समस्या भी होने लगती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके खाए खाने से शरीर उतना पानी नहीं बना पाता जितना उसे बनाना चाहिए और साथ ही आपका कोलोन भी उस तरह से कार्य नहीं करता जितना उसे करना चाहिए।
