Fruits Reduce Uric Acid: हमारे शरीर में मौजूद यूरिक एसिड एक ऐसा पदार्थ है, जो हमारे खाने के प्यूरीन के टूटने से बनता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ये एक ऐसी समस्या है जो एक बार हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यूरिक एसिड न सिर्फ जोड़ों में दर्द और सूजन लाता है, बल्कि समय के साथ यह गठिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धि पटेल ने हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ फल बताए हैं, जिनके सेवन से सिर्फ यूरिक एसिड से ही नहीं राहत मिलेगी, बल्कि हड्डियों के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।

दरअसल, शरीर में यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब प्यूरीन नामक तत्व टूटता है और किडनी समय पर उसे बाहर नहीं निकाल पाती। ऐसे में कुछ नेचुरल फल भी इस एसिड को तेजी से घटाने में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार चेरी, अनानास और कीवी जैसे फल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

चेरी

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित एक लेख के अनुसार, चेरी में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। लाल रंग की चेरी में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी होता है। इसके अलावा चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अधिक मात्रा में होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं। चेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये एंथोसायनिन हमारे शरीर में सूजन कम करने के साथ ही यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में असरदार होता है। चेरी का सेवन ड्रिंक्स, सीधे या किसी भी तरह से किया जा सकता है।

अनानास  

अनानास यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो सूजन को कम करने और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अनानास में विटामिन सी और फाइबर भी होते हैं, जो यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में सहायक होते हैं। ये जोड़ों की सूजन और दर्द को शांत करता है। अनानास के सेवन के पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। ये हड्डियों को मजबूती देता है और गठिया से भी राहत दिलाने में असरदार होता है।

कीवी

कीवी फल यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। यह विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं। कीवी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। ये किडनी की सफाई करने के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।