दांतों की समस्या बहुत ही आम बात हो गई है। आजकल लोग जंक फूड्स और तैलीय खाद्य पदार्थो का सेवन अधिक करने लगे हैं जिसकी वजह से उनके दांत का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कई बार दांतों की समस्या के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस रोग से बचने के लिए आपको अपने दांतों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जंक फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स और तैलीय खाद्य पदार्थो में बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद होते हैं जो दांतों की समस्या को बढ़ाते हैं। इन बैक्टीरिया के कारण दांतों की सड़न, प्लाक और कैविटी की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए हमेशा अपने दांतों को साफ रखना चाहिए और अपने खान-पान में बदलाव लाना चाहिए। आइए जानते हैं दांतों को साफ करने का सही तरीका क्या है।

रोजाना ब्रश करें
दांतों को साफ करना जरूरी होता है ताकि दांतों के बैक्टीरिया और कीटाणु नष्ट हो जाएं और खाने के जितने कण दांतों में फंसें हो वो निकल जाए। इसलिए रोजाना कम से कम 2 से 3 मिनट ब्रश जरूर करें।

शुगर और एसिड युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन ना करें
शुगर और एसिड युक्त खाद्य पदार्थ आपके दांतों के एनामेल को प्रभावित करती है जिसके कारण दांतों की समस्या उत्पन्न होती है। यह मुंह के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इन खाद्य पदार्थो के सेवन से जितना हो सके बचें।

सोने से पहले ब्रश करें
सोने से पहले ब्रश करना एक अच्छी आदत तो जरूर है, साथ ही इससे आपके पूरे दिन खाने की वजह से दांत में फंसे कण भी निकल जाते हैं। इस प्रकार आपके दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आपको किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती है।

अधिक पानी पिएं
रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। पानी आपके दांतों में फंसे खाने और उसके कणों को निकाल देते हैं और आपके मुंह के स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है।