Surya Grahan Solar Eclipse June 2020: दुनिया भर में सूर्य और चंद्र दोनों से जुड़े कई मिथक और मान्यताएं हैं। भारत में कई समुदायों में यह भी माना जाता है कि ग्रहण के समय लोगों को खाना खाने, खाना पकाने या पानी पीने से बचना चाहिए और सभी बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहण के दौरान उससे निकलने वाली किरणें खाने को दूषित और जहरीला बना देती हैं, जिसके कारण कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। हालांकि यह किरणें कच्ची चीजों को नहीं प्रभावित करती है, लेकिन पके हुए खाने को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान किन चीजों को नहीं खाना चाहिए-
नॉन वेज: नॉन वेट में प्रोटीन की मात्रा बेहद अधिक होती है जिसके कारण वह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। इसके अलावा प्रोटीन होने के कारण इसे पचाने में भी थोड़ी मुश्किल होती है। ऐसे में डाइजेस्टिव सिस्टम पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अंडा, चिकन और मीट जैसी चीजों को भूलकर भी ना खाएं।
तली हुई चीजें: तली हुई या फिर मसालेदार चीजों को खाना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे फूड्स को पचाना बेहद मुश्किल होता है, साथ ही यह पेट को भी गर्म कर देते हैं। इस वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए ग्रहण के दौरान ऐसे फूड्स बिल्कुल भी ना खाएं।
खुला हुआ पानी ना पिएं: ग्रहण के दौरान उससे निकलने वाली किरण हानिकारक होती हैं। ऐसे में यदि पानी खुला हुआ रहेगा तो किरणों के कारण वह दूषित हो सकता है और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ग्रहण के दौरान होने वाले कॉस्मिक चेंज की वजह से पानी में भी रिऐक्शन हो सकता है। इसलिए अगर पीना ही हो तो ढंका हुआ पानी पिएं।
