आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान से लेकर लाइफस्टाइल सब कुछ बदल गया है। स्वाद के चक्कर में हम अक्सर ऐसी चीजें चुन लेते हैं, जो स्वादिष्ट तो होती हैं, लेकिन शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। अक्सर, दिल से जुड़ी समस्या के लिए कोलेस्ट्रॉल को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन धीरे-धीरे बिना हमें पता चले, एक और चीज हमारे दिल को नुकसान पहुंचा रही है।
हार्ट रोग विशेषज्ञ, दिमित्री यारानोव के मुताबिक, हम लगभग रोजाना एक चीज का सेवन करते हैं, कभी मिठाई के रूप में, तो कभी पेय पदार्थों में, ये स्नैक्स, सॉस और कुछ फूड्स में छिपा एक आम तत्व है, जो हार्ट को नुकसान पहुंचा रहा है और शुगर को बढ़ावा दे रहा है। यह चीज दिखने में साधारण, लेकिन शरीर पर बेहद गंभीर प्रभाव डालने वाली। एक्सपर्ट के मुताबिक, वह चीज चीनी है जो चुपके से हमारे दिल को कमजोर कर रही है।
बढ़ा सकती है सूजन और जलन
जब चीनी शरीर में प्रवेश करती है, तो यह न केवल एनर्जी प्रदान करती है, बल्कि सूजन प्रक्रियाओं को भी बढ़ावा देती है। लगातार मीठा खाने से रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर दबाव पड़ता है और वे कमजोर होने लगती हैं। अगर, हार्ट की रक्त वाहिकाओं में यह सूजन बढ़ जाए, तो रक्त प्रवाह सुचारू नहीं रहता। जिसके चलते ब्लॉकेज, सीने में दर्द और हार्ट रोग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चीनी का अत्यधिक सेवन न केवल वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण हो सकता है, बल्कि सूजन में भी वृद्धि का कारण बन सकता है।
ब्लड प्रेशर पर असर
चीनी हार्मोनल परिवर्तनों का कारण बनती है, जो सीधे ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है। ब्लड प्रेशर लंबे समय तक हाई बना रहे, तो हार्ट को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ता है। यह तनाव लंबे समय तक बना रहे, तो हार्ट कमजोर हो जाता है और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शोध भी बताते हैं कि रोजाना थोड़ी सी भी अतिरिक्त चीनी ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। इसलिए, मीठे फूड्स पर कंट्रोल हार्ट के लिए आवश्यक है।
डायबिटीज
ज्यादा चीनी खाने से शरीर का इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता। जिसके चलते अग्न्याशय को सामान्य से ज्यादा इंसुलिन का उत्पादन करना पड़ता है। समय के साथ यह प्रक्रिया थका देने वाली हो जाती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। एक बार डायबिटीज हो जाने पर यह सिर्फ ब्लड शुगर तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि हार्ट और रक्त वाहिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है।
हार्ट रोग विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में सिर्फ एक बार चीनी खाने से भी हृदय रोग का खतरा लगभग 18% बढ़ सकता है। अगर, आप दो या उससे ज्यादा बार चीनी खाते हैं, तो यह खतरा 21% तक बढ़ जाता है। चीनी ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, सूजन और डायबिटीज पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ये चारों कारक हार्ट रोग के प्रमुख जोखिम कारक माने जाते हैं। JAMA इंटरनल मेडिसिन के एक अध्ययन में पाया गया कि इससे 25% कैलोरी प्राप्त करने वाले लोगों में हृदय रोग से मरने का खतरा 10% खाने वालों की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा था।
वहीं, पंजीकृत आहार विशेषज्ञ केली मैकग्रेन ने वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स बताए हैं, जिनके सेवन से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।