आंत आहार नली का हिस्सा होती है जो पेट से गुदा तक फैली होती है। आंत को हमारी बॉडी का दूसरा मस्तिष्क भी माना जाता है। मस्तिष्क के निर्देश पर हमारी बॉडी के सभी अंग काम करते हैं लेकिन आंत हमारे दिमाग के निर्देश पर नहीं चलती। बॉडी की हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए आंत का सेहतमंद होना बेहद जरुरी है। हमारे इम्युन सिस्टम की लगभग 70 फीसदी कोशिकाएं आंत में ही मौजूद होती हैं। जिन लोगों की आंत कमजोर होती है वो जल्दी-जल्दी बीमारी की चपेट में आते हैं। आंत की परेशानी होने पर इंसान जल्दी जल्दी फ्लू की चपेट में आता है और उसका वजन तेजी से कम होने लगता है। आंत की बीमारी के लिए गुड बैक्टीरिया में कमी होना और खराब बैक्टीरियां में बढ़ोतरी होना जिम्मेदार है।
आंत में खराबी होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं। थकावट होना,पेट में दर्द होना, कब्ज और दस्त कि शिकायत होना, एसिडिटी होना, सोने में कठिनाई होना, वजन में अचानक बदलाव, मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ना आंत में खराबी के संकेत हो सकते हैं। आंत को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है। हम आपको कुछ खास फलों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन करके आप आंतों में होने वाले बैक्टीरिया से बचाव कर सकते हैं और गट हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं।
आंतों को हेल्दी रखने के लिए सेब खाएं
आंतों की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप रोजाना एक सेब का सेवन करें। सेब का सेवन करने से आंतों में होने वाले ज़ख्म और सूजन का इलाज होता है। सेब का इस्तेमाल उसका जूस बनाकर भी कर सकते हैं। सेब का जूस आंतों के घावों को दूर करता है और पेट दर्द से राहत दिलाता है।
संतरा खाएं
संतरा का सेवन बॉडी में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। संतरा खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और आंत के रोगों से बचाव होता है। एक गिलास संतरे के जूस का सेवन करने से आंतों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। गट की सफाई करने के लिए और गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप संतरे के जूस का सेवन करें।
केला का सेवन करें
केला आंतों को हेल्दी रखने में बेहद असरदार साबित होता है। आंतों से जुड़ी बीमारी में केला दवाई की तरह असर करता है। केला का सेवन आंतों की सूजन को दूर करता है और आंतों से जुड़ी बीमारियों का उपचार करता है।
अनार का करें सेवन
फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से आंतों में जमा गंदगी मल के जरिए बॉडी से बाहर निकलती है और पेट की सफाई होती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं। पाचन को बेहतर बनाने में अनार का सेवन बेहद फायदेमंद है।
बेल का करें सेवन
आंतों की सूजन को दूर करने में बेल का सेवन बेहद असरदार है। अगर बड़ी आंत में सूजन आ गई है तो आप बेलगिरी का जूस बनाकर या उसके गूदे का सेवन करें। बेल का जूस आंतों में होने वाली सूजन को दूर करता है और गट हेल्थ को दुरुस्त करता है।