अगर आप अपना वजन बढ़ाने या घटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं तो ये भी जरूर ध्यान दें कि आप नियमित सोते कितने घंटे हैं। दरअसल एक शोध से पता चला है कि अगर आप ज्यादा सोते हैं या कम सोते हैं तो आपके वजन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। तकरीबन 2000 लोगों पर किए गए इस शोध को International Journal of Obesity में प्रकाशित किया गया। इसमें बताया गया कि कम या ज्यादा सोने से आपके शरीर का बॉडी मास इंडेक्स प्रभावित होता है।
इस आर्टिकल के अनुसार, ह्यून न्यूट्रिशन यूनिट के कुछ शोधकर्ताओं ने नींद और इंसान के वजन को लेकर एक रिसर्च किया। इसमें उन्होंने कुछ लोगों को ज्यादा देर तक सोने दिया तो कुछ को बहुत कम। इस रिसर्च को करने में शोधकर्ताओं को करीब एक साल का समय लगा। बाद में उन्होंने कम सोने वाले और ज्यादा सोने वाले लोगों के वजन को परखा।
शोधकर्ताओं ने हर व्यक्ति की सोने के तरीके और उनके ड्यूरेशन को नोटिस किया। उनका कहना है कि शुरुआत में जो लोग सही समय पर नहीं सोए उनके वजन में काफी कमी आई। उनके शरीर में कम सोने से काफी फर्क आया। यूनिवर्सिटी की ह्यून न्यूट्रिशन यूनिट ने उन पर भी शोध किया जो लोग 6 घंटे से ज्यादा सोते हैं और अधिक सोते हैं।
अध्ययन में पाया गया कि 6 घंटे से कम सोने वाले लोगों के बॉडी मास इंडेक्स पर काफी प्रभाव नजर आया। 6 घंटे की पूरी नींद न लेने वाले लोग इन 12 महीनों में पहले से काफी कमजोर दिखे। तीसरा शोध उन पर भी किया गया जो अपने टाइमटेबल को फॉलो करते यानी वो जिन्होंने हर दिन अपनी 6 घंटे की नींद ली और सही तरीके से एक टाइम पर सोए और तय समय पर जागे। शोध में पता चला कि ऐसे लोगों का शरीर काफी मेंटेन रहता है। ऐसे में लोग फिट रहने के लिए खान-पान के साथ सोने का सही तरीका भी आना चाहिए।