Morning Habits: ऐसा माना जाता है कि आपका संपूर्ण स्वास्थ्य आपके पेट से जुड़ा होता है। अगर आपका पेट स्वस्थ रहता है तो आप स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में आपको अपने पेट और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के बारे में जागरुक रहना चाहिए। अगर आपका पाचन स्वस्थ रहता है तो यह आहार से सभी जरुरी पोषण अच्छे से अवशोषित कर पाता है जिनका इस्तेमाल आपका शरीर करता है। दिनभर के काम में आप अपने शरीर को समय ही नहीं दे पाते हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद कुछ आदतों को अपनाकर आप पाचन को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह की वो आदतें जिनसे आपका पाचन बेहतर रहता है।
पानी पिएं:
एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करना आपके पाचन के लिए सबसे अच्छी आदत है। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से आपका महत्वपूर्ण अंग हाइड्रेट होता है, दिमाग सक्रिय हो जाता है और पाचन बेहतर होता है। आप पानी में नींबू डालकर भी पी सकते हैं।
योगा:
जब आप सोकर उठते हैं तो आपका शरीर काफी टाइट रहता है ऐसे में आपको अपने शरीर को स्ट्रेच करने के लिए कुछ योगासन करने चाहिए। इसके लिए आप बालासन, कपोतासन, पार्श्वसुखासन का अभ्यास कर सकते हैं।
5 मिनट के लिए मेडिटेशन:
सुबह उठकर पानी पीने और शरीर को स्ट्रेच करने के बाद रिलैक्स करने के लिए आप मेडिटेशन का अभ्यास करें। केवल 5 मिनट का मेडिटेशन भी आपके दिमाग को शांत करता है, शरीर को रिलैक्स करता है और आपको पूरे दिन के लिए तैयार करता है। शरीर रिलैक्स रहता है तो आपके पाचन तंत्र के साथ अन्य अंग भी सही तरीके से काम करता है।
पेट की मसाज करें:
सुबह में हल्के हाथ से पेट पर मसाज करने से भी पाचन बेहतर रहता है। अपनी पसलियों से नीचे की ओर, दाईं हिप बोन से लेकर बाईं हिप बोन तक मसाज करें। आप इसे कुछ मिनटों तक कर सकते हैं।
संतुलित नाश्ता:
नाश्ता आपका सबसे पहला भोजन होता है। इसलिए इसमें जरुरी पोषण होना जरुरी है जो आपको दिनभर के लिए उर्जा देता है। इसलिए अपने नाश्ते में आप फाइबर की पर्याप्त मात्रा शामिल करें। इसके लिए आप जई, बाजरा, चावल, जौ आदि से बना दलिया खा सकते हैं।
(और Health News पढ़ें)