सफेद दाग स्किन की एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी में स्किन पर सफेद दाग आने लगते हैं। सफेद दाग जिसे विटिलिगो (Vitiligo)भी कहा जाता है। ये दाग चेहरे से लेकर बॉडी तक कहीं भी हो सकते हैं। मेलेनोसाइट्स नामाक कोशिकाएं स्किन को नेचुरल रंग देती हैं, लेकिन जब किसी कारणों से ये कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और अपना काम करना बंद कर देती हैं तो स्किन पर सफेद दाग बनने लगते हैं।
मेलेनोसाइट्स कोशिकाएं क्यों नष्ट होती हैं इसकी अभी जानकारी नहीं है। मुख्य रूप से इस बीमारी के लिए खराब डाइट, टाइप 1 डायबिटीज या थायरॉइड होना, या आनुवंशिकी को मुख्य कारण माना जाता है। परिवार में पहले ये बीमारी किसी को हुई है तो फैमिली में किसी को भी हो सकती है। शरीर पर यह दाग दिखने में अच्छे नहीं लगते। इसके कारण लोगों का कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है।

सफेद दाग होने से स्किन पर किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। इस परेशानी में स्किन बेहद खराब दिखती है और इंसान मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि बॉडी पर सफेद दाग के लक्षण कौन से हैं और उनका घर में उपचार कैसे करें।

सफेद दाग के लक्षण:

सफेद दाग का सबसे बड़ा लक्षण बॉडी पर सफेद दाग या धब्बे दिखाई देना।
सफेद दाग में खुजली की शिकायत होना

सफेद दाग को दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खें

नारियल तेल लगाएं:

नारियल का तेल स्किन की समस्याओं के लिए बेहतरीन उपचार है। इस तेल में जीवाणु और संक्रमण विरोधी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन पर होने वाले सफेद दाग को दूर करने में असरदार हैं। इस तेल का इस्तेमाल दिन में दो बार करने से सफेद दाग से निजात मिलेगी।

श्वित्रघ्न लेप लगाएं (Divya Switraghna Lep)

बाबा रामदेव के मुताबिक सफेद दाग को दूर करने के लिए श्वित्रघ्न लेप का इस्तेमाल एलोवेरा जेल या फिर शहद के साथ किया जाए तो सफेद दाग को दूर किया जा सकता है। इस लेप को शहद या एलोवेरा के साथ मिलाकर उसका लेप बना लें फिर उसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक करें। इसका इस्तेमाल करने से स्किन का रंग नेचुरल हो जाएगा।

तांबा के बर्तन का पानी पीएं:

तांबा तत्व मेलेनिन के निर्माण के लिए बहुत उपयोगी है। तांबे के बर्तन में रात को पानी भर कर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट उस पानी का सेवन करें। ये पानी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा, साथ ही स्किन के सफेद दाग भी दूर करेगा।

सेब का सिरका खाएं:

सफेद दाग को स्किन से हटाना चाहते हैं तो सेब का सिरका खाएं। आप सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके दाग पर भी लगा सकते हैं। इससे दाग धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्रणायाम करें:

सफेद दाग से निजात दिलाने में प्राणायाम भी असरदार हैं। बाबा रामदेव के अनुसार रोजाना आधा घंटा कपालभाति और अनुलोम विलोम करने से स्किन की इस बीमारी का भी उपचार होता है।