Drinking Hot Water Benefits: सुबह-सुबह गर्म पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तेज गर्मी में ठंडा पीने की क्रेविंग ज्यादा होती है ऐसे में हम गर्म पानी पीना तो दूर देखना तक पसंद नहीं करते। लेकिन आप जानते हैं कि गर्म पानी आपकी बॉडी के हर अंग को फायदा पहुंचाता है। गर्मी में सुबह उठते ही गले में कफ ज्यादा होता है, क्योंकि सुबह का समय कफ प्रकृति का होता है। हम रात भर ठंडे में सोते हैं तो रात में नाक जाम हो जाती है और सुबह उठकर अक्सर गले में खराश रहती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम ठीक से काम नहीं करता। सुबह-सुबह कफ हटाने के लिए गर्म पानी का सेवन जादुई असर करता है।

आयुर्वेद में कफ को दूर करने में गर्म पानी दवा का काम करता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी के अंगों की सफाई होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर रोज गर्मी में सुबह गर्म पानी का सेवन किया जाए तो साइनस की बीमारी का इलाज किया जा सकता है। गर्म पानी का सेवन करने से पेट का अफारा दूर होता है और कब्ज का इलाज होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में गर्मी पानी का सेवन करने से वजन कैसे कंट्रोल रहता है और बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

गर्म पानी के फायदे

गर्म पानी जितना उबाला जाए वो उतनी ही बढ़िया औषधी बनता है। ये वात,कफ और पित्त तीनों दोषों का निवारण करता है। गर्म पानी का सेवन करने से यूरीन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है, मल और मूत्र का विसर्जन ठीक होता है। दमा और खांसी का इलाज करने में रामबाण है गर्म पानी। गर्म पानी कफ को निकालता है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को दुरुस्त करता है। गर्मी में गर्मी पानी का सेवन बीमारियों से बचाव करता है।

गर्म पानी का सेवन हल्का होता है,पाचन को बढ़ाने वाला होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। इस पानी को पीने से दमा,खांसी और पेट के अफारा का इलाज होता है। जिन लोगों को पेट दर्द रहता है, बवासीर की परेशानी है वो रोज गर्म पानी पिएं लक्षण कंट्रोल रहेंगे।

गर्मी में गर्म पानी क्या चर्बी को जलाता है?

गर्मी में गर्म पानी का सेवन बॉडी की चर्बी को पिघलाने में दवा का काम करता है। गर्म पानी पीने से शरीर में पित्त बढ़ता है, जो चर्बी को जलाने में मददगार साबित होता है। गर्मी में गर्म पानी पीने से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर के अंदर जमा वसा पिघलने लगती है। गर्म पानी के साथ अगर नींबू या शहद मिलाकर पिया जाए तो और भी ज्यादा असरदार साबित होता है। आयुर्वेद के मुताबिक गर्म पानी पीने से पसीना ज्यादा निकलता है और शरीर से टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं। जब शरीर detoxifies होता है, तो वजन घटाने में मदद मिलती है और शरीर को अतिरिक्त वसा से छुटकारा मिलता है। अगर आप गर्मी में वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप रोजाना सुबह उठकर गर्मी पानी का सेवन करें।

Vitamin Deficiencies and Cracked Heels: बॉडी में इन 3 विटामिन की कमी से फटने लगती हैं एड़िया, स्किन सूखकर बन जाती है पापड़, डॉक्टर ने बताया रिकवरी का तरीका। आप भी फटी एड़ियों का इलाज करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें और तरीका पढ़ लें।