जानी-मानी कामयाब बिजनेसवूमन नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया में जज हैं। Emcure Pharmaceuticals की एग्जिक्युटव डायरेक्टर नमिता ना केवल फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में एक जानी मानी हस्ती हैं बल्कि वह शार्क टैंक इंडिया की सबसे महंगी जज भी हैं। वह पिछले तीन सीजन से Shark Tank India की जज रह चुकी हैं। नमिता थापर ने हाल ही में शो के एक एपिसोड के दौरान पेरिमेनोपॉज़ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो पेरिमेनोपॉज़ से गुजर रही है। उन्होंने महिलाओं में होने वाली इस स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो हैवी ब्लीडिंग और उसकी वजह से होने वाली असुविधा से जूझ रही हैं।

उन्होंने बताया कि कैसे वो इस स्थिति में एनीमिया का शिकार हो गई। थापर ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर वाद-संवाद भी कायम किया। अब सवाल ये उठता है कि पेरिमेनोपॉज़ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कौन सी स्थिति है जिसपर नमिता ने खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि पेरिमेनोपॉज़ क्या परेशानी है और इसके बॉडी पर कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं और इससे कैसे बचाव करें।

पेरिमेनोपॉज़ क्या है?

पेरिमेनोपॉज़ एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के पीरियड साइकिल में बदलाव आता है। महिलाओं में ये स्थिति 30 साल से 50 साल के बीच में होती है। कुछ महिलाओं को केवल थोड़े समय के लिए पेरिमेनोपॉज़ का अनुभव होता है जबकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें ये परेशानी चार से आठ सालों तक रहती है। इस दौरान बॉडी में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से कई शारीरिक परिवर्तन भी होते हैं। हालांकि इस दौरान महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है फिर भी वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

पेरिमेनोपॉज़ जिसे रजोनिवृत्ति संक्रमण के रूप में भी जाना जाता है। ये वो समय होता है जब शरीर रजोनिवृत्ति की तैयारी करना शुरू कर देता है। इस बदलाव के दौरान अंडाशय कम हार्मोन का उत्पादन करता हैं, जिससे पीरियड अनियामित होने लगते हैं। महिलाओं को जब एक साल तक पीरियड आना बंद हो जाता है तो महिलाएं पेरिमेनोपॉज़ से बाहर हो जाती हैं और रजोनिवृत्ति में आ जाती हैं।

पेरिमेनोपॉज़ के लक्षण

  • अनियमित पीरियड होना
  • हॉट फ्लाश महसूस होना यानि अचानक हद से ज्यादा गर्मी महसूस होना।
  • रात को पसीने से तर होना
  • नींद में हद से ज्यादा पसीना आना।
  • मूड का बदलना
  • डिप्रेशन होना
  • मिजाज़ में चिड़चिड़ापन होना
  • चिंता और नींद नहीं आना
  • एकाग्रता में कमी होना और थकान रहना।
  • सिरदर्द होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

पेरिमेनोपॉज़ का उपचार कैसे करें

  • पेरिमेनोपॉज़ के लक्षणों के लिए दवाईयां भी जाती हैं आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करें।
  • बॉडी को आराम दें और शरीर को ठंडा रखें।
  • एक्सरसाइज करें और वजन को कम करें।
  • डाइट में बदलाव करें। डाइट में पोष्टिक चीजों को शामिल करें।
  • डिप्रेशन है और तनाव बढ़ रहा है तो मनोचिकित्सक को दिखाएं और थेरेपिस्ट से बात करें।