Rohit Sharma fitness secret: रोहित शर्मा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और भारत के राष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान। जैसा कि हम सभी को पता है कि उन्हें किसी प्रकार की पहचान की जरूरत नहीं है। चाहे कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो, आम इंसान हो या फिर क्रिकेटर हो हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहता है। क्रिकेटर को अपनी  फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि उनके ऊपर खेल का प्रेशर अधिक होता है। ऐसे में रोहित शर्मा खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट के साथ-साथ वर्कआउट रूटीन का भी खास ध्यान रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने बताया था कि वह अपनी डाइट और वर्कआउट में किन चीजों को शामिल करते हैं।

रोहित शर्मा डाइट टिप्स:
रोहित ने खुद को अनफिट से फिट होने के लिए बेहद मेहनत किया। रोहित की फिटनेस का राज अंडा है। हालाकि रोहित वेजिटेरियन हैं लेकिन फिर भी वह दर्जनों अंडे खाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वह एक समय में 25 अंडे खा लेते हैं। इसके अलावा रोहित अपने दिन की शुरूआत प्रोटीन से करते हैं। सुबह वह ओट्स और दूध खाते हैं। रोहित ने कहा कि, ‘अगर आपको ओट्स अधिक पसंद नहीं है तो आप थोड़ी मात्रा में इसकी शुरूआत करें। इससे आप धीरे-धीरे टेस्ट डेवलप कर लेंगे।’

एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि, ‘मुझे देर रात खाने की आदत थी जिसके कारण मैं अपना वजन कम नहीं कर पा रहा था। तब मैंने इस बात को समझा और फिर मैंने रात 8 बजे अपना अंतिम खाना खाना शुरू किया’।

रोहित शर्मा वर्कआउट रूटीन:

रोहित अपने फिटनेस सेंटर में अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ बहुत समय बिताते हैं। रोहित कोर एक्सरसाइज जैसे क्रंचेज, लेग राइज और कोर्स पुशअप्स पर ज्यादा फोकस करते हैं और वे अपनी मसल्स टोन को बढ़ाते हैं। यह किसी को भी अधिक वजन कम करने में मदद करते हैं।

लो-कार्ब डाइट:
रोहित शर्मा लो-कार्ब डाइट फॉलो करते हैं। लो-कार्ब डाइट के फायदे:

– लो कार्ब डाइट आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है और आपके शरीर को डिटॉक्स करता है।
– यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखता है।
– हृदय रोग के खतरे को दूर रखता है।

(और Health News पढ़ें)