जब इंसान किसी बात से बहुत परेशान होता है तो ऐसे में यदि उन्हें कोई अपना गले लगाता है तो इससे बहुत राहत मिलती है। जब व्यक्ति अकेला, बीमार, डिप्रेशन और तनाव से ग्रसित हो तो गले मिलकर उस इंसान की चिंता को दूर किया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स हैं जिनके अनुसार इस बात का भी पता चला है कि यदि आप मुश्किल समय में किसी के गले लगते हैं तो इससे आपको हल्का महसूस होता है, साथ शरीर के कई हार्मोन्स भी उत्तेजित होते हैं जिससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलता है। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि गले मिलने से इंसान स्वस्थ रहता है तो इसके बारे में जरूर जानिए।

दिल स्वस्थ रहता है:
गले मिलने से तनाव कम होता है क्योंकि इस दौरान कॉर्टिसोल नामक हार्मोन में गिरावट होती है जो तनाव को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यह पता चला है कि तनाव हृदय रोग के खतरे को बढ़ाता है और इस वजह से गले मिलना आपके इस खतरे को कम करता है।

मसल्स को आराम पहुंचाता है:
गले लगने से मांसपेशियों में होने वाला तनाव कम होता है। साथ ही आप अपने दर्द को कम महसूस करते हैं। गले मिलने से सॉफ्ट टिशू में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे मांसपेशियों में होने वाला दर्द और ऐंठन से आराम मिलने लगता है।

प्राकृतिक रुप से तनाव कम करता है:
रिसर्च के अनुसार गले लगने से कोर्टिसोल का लेवल कम होता है साथ ही दिमाग को शांत करने का मैसेज मिलता है जिससे तनाव कम होता है।

अकेलेपन को दूर करता है:
गले लगने से तुरंत ही ऑक्सीटोसिन लेवल बूस्ट हो जाता है, जिससे अकेलापन, गुस्सा, चिंता जैसे विकार दूर हो जाते हैं और आप खुशी का अनुभव करने लगते हैं।