महिलाएं घर और बाहर की जिंदगी में इतनी ज्यादा मसरूफ रहती हैं कि वो अपनी हेल्थ को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देती हैं। वर्किंग लेडीज कम सोती है, समय पर खाती पीती नहीं है और बॉडी मे होने वाली कई छोटी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसका खमियाज़ा उन्हें आगे जाकर भुगतना पड़ता है। महिला स्वास्थ्य को लेकर की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट “लिव वेल एंड स्टे हेल्दी’ लाइफस्टाइल इज ए पावरफुल मेडिसिन 2022-23 के मुताबिक भारत में 51 प्रतिशत महिलाएं मासिक धर्म की अनियमितता, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, हाइपोथॉयराइड,यूटीआई, फाइब्रॉएड,डायबिटीज और इंफर्टिलीटी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। महिलाओं की खराब स्थिति को दुरुस्त करना है तो उनकी डाइट को दुरुस्त करना जरूरी है।
सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक अगर महिलाएं डाइट में कुछ खास मिलेट्स को शामिल करें तो आसानी से बॉडी में होने वाली कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकती हैं। रागी एक ऐसा मिलेट है जो महिलाओं की सेहत को दुरुस्त कर सकता है। रागी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, पोटैशियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाता है।
सदगुरु ने बताया कि महिलाओं की बॉडी में खून की कमी होना और हड्डियां कमजोर होना दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। अगर महिलाएं इन दोनों परेशानियों को दूर करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में रागी का सेवन करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रागी का सेवन महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन करने से महिलाओं की कौन-कौन सी परेशानियां दूर होती है।
रागी का सेवन करने से महिलाओं को होने वाले 2 फायदे
रागी एक सुपरफूड है जो कैल्शियम से भरपूर होता है। जिन महिलाओं को दूध का सेवन करने से परहेज है वो दूध की जगह इस अनाज का सेवन कर सकती हैं। शरीर की कैल्शियम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रागी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। 100 ग्राम रागी में 364 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। एनीमिया महिलाओं में होने वाली एक कॉमन प्रॉब्लम है, जो ज्यादा किशोर लड़कियों में देखी जाती है। महिलाओं में खून की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन असरदार साबित होता है।
सदगुरु ने बताया कि रागी एक फिमेल फ्रेंडली अनाज है जो महिलाओं के लिए लाजवाब है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए इस मिलेट्स के बेहद फायदे हैं। इसमें सभी अनाजों की तुलना में सबसे ज्यादा कैल्शियम और बहुत अधिक मात्रा में आयरन भी होता है। महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने की शिकायत बहुत रहती है। रागी का सेवन महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाता है और एनिमिया का भी उपचार होता है। इसका सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। महिलाएं रागी का सेवन उसकी रोटी बनाकर करें। रागी के आटे का सेवन डोसा, इडली, दलिया और उपमा बनाकर कर सकते हैं।