शारीरिक संबंध बनाते वक्त जल्दी स्खलित हो जाने को प्रीमैच्योर इजैकुलेशन यानी कि शीघ्रपतन कहा जाता है। कई बार यह रिश्तों में दूरियों का कारण बन जाती है। प्रीमौच्योर इजैकुलेशन के इलाज के तमाम विकल्प बाजार में मौजूद हैं। लेकिन कुछ एक्सरसाइज की मदद से इसका प्राकृतिक और प्रभावी उपचार किया जा सकता है। इन्हीं एक्सरसाइज में एक एक्सरसाइज है स्क्वीज टेक्नीक। आइए जानते हैं कि शीघ्रपतन से निजात पाने के लिए स्क्वीज टेक्नीक का अभ्यास कैसे करें।
स्क्वीज टेक्नीक- शीघ्रपतन के उपचार का यह सबसे प्रभावी व्यायाम है। इसके लिए शारीरिक संबंध बनाते वक्त जब पुरुष का वीर्य स्खलित होने वाला हो तब पेनिस के निचले हिस्से को तब तक दबाए रखना है जब तक कि वीर्य निकलने की इच्छा खत्म न हो जाए। पेनिस को इतना ही दबाएं कि वीर्य भी न निकले और दर्द भी न हो। आधा मिनट तक रूककर फिर से यही प्रक्रिया दुहराएं। कम से कम 6-8 बार इसका अभ्यास करें। इससे स्खलन का समय बढ़ेगा।
और भी हैं उपाय –
स्टॉप-स्टार्ट टेक्नीक- इसमें शीघ्रपतन से पीड़ित व्यक्ति मास्टरबेशन की सलाह दी जाती है और जब वीर्य निकलने वाला होता है तभी रुकने की सलाह दी जाती है। ऐसा बार-बार करने से वीर्य को लंबे समय तक रोकने का अभ्यास होता है।
कीगल एक्सरसाइज – इसे स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इसके लिए जब आप पेशाब कर रहे हों तब अचानक अपने मूत्र के बहाव को रोक दें और कुछ सेकंड बाद फिर से मूत्र विसर्जन करें। मूत्र के प्रवाह को रोकने में जिन मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है उनका रोजाना इस तरह से कसरत करने से प्रीमौच्योर इजैकुलेशन में काफी लाभ होता है।
आहार भी हैं जरूरी –
शीघ्रपतन से निजात दिलाने में आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तीखे, तले-भुने खाने से परहेज और आहार में ताजे फल आदि शामिल करने से बहुत लाभ होता है। नारियल पानी, फ्रूट जूस, शतावरी, दूध, शहद, चॉकलेट, गाजर, अंगूर, केला, प्याज, लहसुन, बादाम आदि आहारों का भोजन में समावेश करने से शीघ्रपतन की समस्या के समाधान में मदद मिलती है।