पपीता बारह महीनों पाया जाने वाला ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। पपीता का इस्तेमाल कच्चा और पका हुआ दोनों तरीकों से किया जाता है। आयुर्वेदि में पपीता खाने के बेहद फायदे है। पपीता विटामिन-A, विटामिन-C, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो कई बीमारियों का जड़ से इलाज करता है।

कब्ज से परेशान लोगों के लिए पपीते का सेवन बेहद असरदार है। पपीता ऐसा रेशेदार फल है जो आंतों तक की सफाई करता है। इसका खाली पेट सेवन करने से कब्ज की परेशानी का इलाज होता है। पपीता में विटमिन A, पोटैशियम और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है जो पेट की सेहत के लिए उपयोगी है। ये पेट की कई बीमारियों से बचाता है।

पपीते में मौजूद पपैन एंजाइन भोजन को तेजी से तोड़ता है और एसिडिटी से बचाव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि पपीता का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

पेट की गैस और अपच को दूर करता है: पपीता फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है और गैस की समस्या से निजात दिलाता है। हर दिन सुबह खाली पेट पीपाता का सेवन करने से गैस और कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।

पेट फूलने की परेशानी करता है दूर: सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है। जिन लोगों को खाने के बाद पेट फूलने की परेशानी होती है ऐसे लोग सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करें। कई बार तनाव भी ब्लोटिक का कारण बनता है, ऐसे में पपीता पाचन तंत्र के तनाव को दूर करता है। खाली पेट पपीता खाना ब्लॉटिंग का इलाज कर सकता है।

इम्युनिटी को बढ़ाता है: विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर पपीता इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। मजबूत इम्युनिटी बॉडी को बीमारियों से बचाती है।

वजन कंट्रोल करता है: जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं वो सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करें। कम कैलोरी के पपीते में विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम पाया जाता है जो हेल्दी तरीके से वजन को कम करने में मददगार है।

पीरियड के दौरान ब्लॉटिंग को कम करता है: पीरियड के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट दर्द और स्टोमक ब्लॉटिंग की परेशानी होती है ऐसे में पपीता का सेवन करना बेहद असरदार है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीता पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग से छुटकारा दिलाता है।