दिल धड़कता रहे… ये सिर्फ लाइन ही नहीं, बल्कि लाइफलाइन है। इसके लिए हेल्दी शरीर और अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। हर कोई अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ही खाने में तेल का सेवन करता है। सब्जी बनाने के लिए सभी आमतौर पर सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग जैतून का तेल खाना पसंद करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य के लिए जैतून का तेल और सरसों का तेल दोनों ही अच्छे होते हैं। जैतून का तेल और सरसों का तेल कई बीमारियों से भी बचाने के लिए उपयोगी माने जाते हैं, लेकिन दोनों के अलग-अलग फायदे होते हैं। चलिए आपको बताते हैं हार्ट के लिए जैतून का तेल या सरसों का तेल कौन सा सबसे फायदेमंद हो सकता है।
हार्ट के लिए जैतून का तेल या सरसों का तेल फायदेमंद
जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जैतून का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करता है। वहीं, सरसों का तेल ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करता है और हाई तापमान पर खाना पकाने के लिए उपयुक्त है। सरसों के तेल में इरुसिक एसिड को लेकर चिंताओं के बावजूद, दिल के स्वास्थ्य के लिए जैतून का तेल पसंद किया जाता है।
जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण
जैतून का तेल जैतून से निकाला जाता है। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFAs) से भरपूर है। विशेष रूप से ओलिक एसिड, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने के साथ-साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखने या बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जैतून के तेल में पॉलीफेनोल और विटामिन ई जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हृदय रोग में एक महत्वपूर्ण कारक सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स के मुताबिक, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (EVOO) आहार का पालन करने से ब्लड फ्लो में ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो गई। जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, डाइट में बदलाव के परिणामस्वरूप बेसलाइन स्तरों की तुलना में हार्ट संबंधी जोखिम कारक कम हो गए।
सरसों के तेल के फायदे
सरसों के बीज से प्राप्त सरसों का तेल आमतौर पर भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA), एक ओमेगा-3 फैटी एसिड, साथ ही ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये आवश्यक फैटी एसिड ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और खून में थक्कों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, जो हार्ट रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं। सरसों के तेल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं।
इनमें से कौन सा तेल हार्ट के लिए ठीक
हार्ट के लिए सबसे अच्छा जैतून का तेल माना जाता है। यह कम गर्मी, खाना पकाने के लिए उपयुक्त है, क्योंकि इसका उपयोग ड्रेसिंग और डिप्स के लिए या मेडिटेरेनियन शैली के आहार में एक साधारण जोड़ के रूप में भी किया जा सकता है। वहीं, सरसों का तेल में स्मोकिंग पॉइंट अधिक होता है और यह भारतीय खाना पकाने के लिए उपयुक्त है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए अद्वितीय लाभ प्रदान करता है जो पारंपरिक भारतीय आहार का सेवन करते हैं।