क्या आप अक्सर एक्सरसाइज स्किप कर रहे हैं या आप बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं? आपके शरीर के लिए नियमित एक्सरसाइज बेहद आवश्यक है। कम से कम 30 मिनट के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक गतिविधि होना किसी भी स्वास्थ्य मुद्दों का कारण बन सकती है और आपके शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। एक्सरसाइज आपके शारीरिक, मानसिक और शरीर के सभी आवश्यक अंगों के लिए बेहद आवश्यक है। एक्सरसाइज ना करना ना सिर्फ वजन बढ़ाता बै बल्कि यह हृदय रोग और कई अन्य स्वास्थ्य मुद्दों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। यदि आप एक्सरसाइज स्किप कर रहे हैं तो जानिए यह आपके शरीर को कैसे प्रभावित कर सकता है।

इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है: यदि इम्यूनिटी मजबूत होती है तो यह आपके शरीर को किसी भी बीमारी से बचाने में मदद कर सकती है। एक्सरसाइज इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है। एक्सरसाइज इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आप जल्दी बीमार हो सकते हैं।

मांसपेशियों की ताकत कम हो सकती है: यदि आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियां भी प्रभावित होती हैं। यदि आपकी मांसपेशियों में किसी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं होगी तो वह धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। एक्सरसाइज या ट्रेनिंग आपकी मांसेपेशियों के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही आपकी हड्डियों को भी ताकत प्रदान करता है।

हमेशा तनाव रहता है: तनाव आप पूरे दिन में कभी भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे कई कारक हैं जो आपको दिन भर का तनाव दे सकते हैं जैसे कि काम का दबाव, समय सीमा, व्यक्तिगत मुद्दे और बहुत कुछ। एक्सरसाइज तनाव को दूर करने के लिए प्रभावी तरीकों में से एक है।

मूड भी प्रभावित होता है: क्या आप दिन भर उदास रहते हैं या बहुत लो महसूस करते हैं? एक्सरसाइज की कमी इसके पीछे का कारण हो सकता है। एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। यह आपको अधिक ऊर्जावान महसूस कराता है और आपके मूड को बढ़ा देता है। एक्सरसाइज आपको डिप्रेशन के लक्षणों से लड़ने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा आपको मानसिक रुप से मजबूत करता है।

(और Health News पढ़ें)