अनहेल्दी खाना और खराब लाइफस्टाइल के चलते बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। ये खून की नसों में प्लाक की तरह जमने लगता है, जो हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां का कारण बनता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 25 से 30 प्रतिशत आबादी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रही है। ये आंकड़ा खुद में डराने वाला है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या कम होने की बजाय बढ़ रही है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हालांकि, आपने खानपान और कुछ चीजों को ध्यान में रखने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ चीजों का सेवन जहर के बराबर होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. ओपी राय ने बताया कि जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें  किन चीजों और जंक फूड्स जैसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन चीजों के सेवन स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। इसके अलावा कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।

फास्ट फूड

आजकल के लाइफस्टाइल और कामकाज में व्यस्त रहने के चलते लोग फास्ट फूड्स का सेवन अधिक करने लगे हैं, जो खाना बनाने में आलस और समय की कमी के कारण हो रहा है। ऐसे में लोग फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और नूडल्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट अधिक खाना पसंद कर रहे हैं। इसके चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।

तला-भुना नहीं खाएं

तला-भुना खाना जैसे समोसे, पकोड़े, कचौड़ी और आलू के चिप्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। इससे आपके दिल के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना रहता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

कई रिसर्च के अनुसार, शरीर में कॉलेस्टॉल लेवन बढ़ाने में डेयरी प्रोडक्ट्स का बड़ा योगदान होता है, क्योंकि इनमें सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जिनका अधिक सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

फाइबर से भरपूर खाना

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर खाना बहुत लाभकारी होता है। ओट्स, ब्राउन राइस, फल (सेब, अंगूर, केले), हरी सब्जियां और बीन्स में फाइबर अधिक होता है, इनके सेवन से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है।

आंवला

अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आंवले को सीधे खा सकते हैं या जूस, पाउडर और टैबलेट के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोजाना अर्जुन की छाल का पाउडर दूध में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

सर्दियों में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे रीढ़ की हड्डी में अकड़न और दर्द होने लगता है। एक्सपर्ट ने सर्दियों में पीठ दर्द से बचने के लिए आसान उपाय बताए हैं।