स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। प्रोटीन की मदद से मांसपेशियां और टिशू मजबूत होते हैं। प्रोटीन की मदद से ही शरीर में जरूरी हॉर्मोन और एंटीबॉडी बनते हैं। ऐसे में शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए अच्छा खानपान बहुत आवश्यक है। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक पौष्टिक डाइट को फॉलो करते हैं। चलिए आपको बताते हैं हाई प्रोटीन के लिए कैसे डाइट प्लान करें।
नाश्ता
हमारे दिन की शुरुआत नाश्ते के साथ होती है। ऐसे में स्वादिष्ट, हेल्दी और प्रोटीन युक्त नाश्ता हमारे शरीर को दिन भर एक्टिव रखता है। नीरज चोपड़ा भी अपने नाश्ते में 3-4 अंडे की सफेदी, दो ब्रेड स्लाइस, फल, एक कटोरी दलिया और नारियल पानी शामिल करते हैं। यह उन्हें कठोर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है।
दिन का खाना
चावल, दाल, सलाद और सैल्मन मछली या ग्रिल्ड चिकन का संतुलित भोजन। शुरू में शाकाहारी रहे नीरज चोपड़ा ने अपने एथलेटिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिक प्रोटीन के लिए सैल्मन जैसे मांसाहारी विकल्प भी शामिल किए।
शाम का नाश्ता
दिन का खाना खाने के बाद शाम को नाश्ता करना भी शरीर के लिए आवश्यक होता है। कामकाज के बीच शरीर में एनर्जी के स्तर को बनाए रखने के लिए बादाम जैसे सूखे मेवे और ताजा जूस ले सकते हैं।
रात का खाना
इसके बाद रात के समय सूप, उबली हुई सब्जियां और फलों से युक्त हल्का भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। रात में इस तरह का खाना खाने से स्वास्थ्य लाभ और पाचन में सहायता रहती है।
हाइड्रेशन
शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में शरीर को एक्टिव को बनाए रखने के लिए पानी और नारियल पानी का नियमित सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और कई बीमारियों से बचाव होगा।
इसके अलावा हेल्दी और फिट शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां जानिए गोंद कतीरा के फायदे और गोंद कतीरा हमें किन बीमारियों से बचा सकता है।