Fitness Tips for Women: हम सभी जानते हैं कि फिट रहने के लिए हमें रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। लेकिन एक्सरसाइज करना इतना आसान नहीं होता है, खासतौर पर जो महिलाएं जॉब करती हैं और जिनके पास फिट रहने का समय कम होता है। लेकिन अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर महिलाएं खुद को फिट रख सकती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर की गई एक छोटी सी भी लापरवाही कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। तो यदि आपके पास समय नहीं है तो आप इन कुछ चीजों का नियमित रूप से पालन कर सकती हैं और खुद को फिट रख सकती हैं।
हेल्दी स्नैक्स:
रोजाना अपने डाइट में बर्गर, चिप्स, केक आदि शामिल करना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। इन जंक फूड्स को खाने के बजाय आप हेल्दी स्नैक्स जैसे नट्स, फ्रूट, ड्राई फ्रूट्स और जूस आदि को अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं।
10 मिनट के लिए ट्रेडमिल का उपयोग करें:
फिट रहने के लिए हमारे शरीर को एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास समय की कमी है तो कम से कम 10 मिनट का समय जरूर निकाल लें। रोजाना 10 मिनट ट्रेडमिल पर चल सकते हैं। आप अपने बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, टोन करने के लिए डंबल भी उठा सकती है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट:
स्वस्थ रहने के लिए नाश्ता करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। आपकी नाश्ते की प्लेट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर आदि शामिल होने चाहिए। यह आपको मीठा और वसा युक्त भोजन खाने से रोकेगा। इससे आपको दिनभर अपने सभी काम करने की ऊर्जा मिलेगी।
पर्याप्त पानी पिएं:
पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। रोजाना आपको कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। यह आपके शरीर को हाईड्रेटेड रखने में मदद करता है साथ ही शरीर के टॉक्सिंस को भी फ्लश कर देता है।
(और Health News पढ़ें)
