कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। क्या आपको भी खाली पेट चाय पीने की आदत है? चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है या उनमें मौजूद कैटेचिन आपकी इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं चाय के अपने जोखिम भी हैं। बेड टी आपके स्वास्थ्य को एक से अधिक तरीकों से प्रभावित कर सकता है क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो पेट के एसिड को बढ़ाता है और अगर आप खाली पेट पीते हैं तो आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से पहले जान लें ये कुछ जरूरी बातें-

पेट फूलने की समस्या: जिन लोगों को दूध वाली चाय पसंद होती है, वह अक्सर पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। यह दूध में मौजूद उच्च लैक्टोज सामग्री के कारण होता है जो आपके खाली पेट को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा यह कब्ज और गैस की समस्या का भी कारण बनता है।

मिचली की समस्या पैदा कर सकता है: सुबह के दौरान पेट एकदम खाली होता है और यदि आप ऐसे में चाय पीते हैं तो यह आपके पेट के बाइल जूस को प्रभावित कर सकता है और इस वजह से मिचली की समस्या पैदा होती है। साथ ही इसके कारण घबराहट भी महसूस होती है।

आपके शरीर को डिहाईड्रेटेड करता है: चाय में ड्यूरेटिक इफेक्ट होता है, जो आपके शरीर से पानी को निकाल देता है। जब आप सुबह उठते हैं, तो पानी के बिना आठ घंटे की नींद के कारण आपका शरीर पहले से ही डिहाईड्रेटेड हो जाता है और जब आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो यह अत्यधिक डिहाईड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

मेटाबोलिक गतिविधि को बाधित करता है: सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में अम्लीय और क्षारीय पदार्थों के असंतुलन के कारण आपकी मेटाबॉलिक एक्टिविटी बाधित हो सकती है। यह शरीर की नियमित चयापचय गतिविधि में हस्तक्षेप कर सकता है और शरीर के अधिक परेशानी का कारण बन सकता है।