Kidney Care: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ आदतों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर आप दिन की शुरुआत अच्छी आदतों से करेंगे तो पूरा शरीर हेल्दी और फिट रहेगा। शरीर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर किडनी काम करना बंद कर दे तो कई गंभीर बीमारियां हमारी सेहत पर असर डाल सकती हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खानपान में बदलाव करने के साथ-साथ नमक और चीनी का सेवन कम करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं किन आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से स्वास्थ्य पर कैसा असर पड़ता है।
दरअसल, किडनी की बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लैंसेट में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, बुजुर्गों की जनसंख्या बढ़ने से किडनी की बीमारियों में भी वृद्धि होगी। इंडिया एजिंग रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में बुजुर्गों यानी 60 साल और उससे अधिक उम्र वाले लोग की जनसंख्या साल 2050 तक दोगुना हो जाएगी।
किडनी की हेल्थ के लिए क्या करें?
- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह ताजे फल खाएं। अपने आहार में सेब, जामुन या पपीता जैसे फल शामिल करें। ये फल किडनी की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।
- सुबह-सुबह एक गिलास पानी पीना शुरू कर दें। रात भर पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। किडनी के स्वस्थ कामकाज के लिए पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और गुर्दे की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अपने दिन की शुरुआत पैदल चलने या हल्के व्यायाम से करें।
- सुबह खाली पेट ग्रीन टी या तुलसी वाली चाय पिएं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है और किडनी के कार्य में सुधार करता है।
- अपने आहार में जामुन, हरी सब्जियां और जैतून का तेल जैसी चीजें शामिल करें। फाइबर और प्रोटीन का संतुलित आहार खाना अच्छा है।
- किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग का अभ्यास करना चाहिए। सुबह-सुबह योगासन या भुजंगासन जैसे स्ट्रेचिंग व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है।
- किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सुबह-सुबह प्रोसेस्ड स्नैक्स या मीठे खाद्य पदार्थों से बचें।
- सुबह खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पिएं। बहुत अधिक कॉफी का सेवन करने से किडनी संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
- सुबह के भोजन में नमक की मात्रा कम करें। अधिक नमक के सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
कर्मा आयुर्वेदा के संस्थापक निदेशक डॉ. पुनीत ने किडनी की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपाए बताए हैं। किडनी खून से टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा लिक्विड को फिल्टर करने में बड़ी भूमिका निभाती है। किडनी रोगों में क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी), किडनी की पथरी, किडनी इंफेक्शन, पॉलीसिस्टिक किडनी रोग और किडनी फेलियर होने आदि शामिल है। डॉ. पुनीत ने बताया कि इन चीजों को फॉलो करने से किडनी हेल्थ को अच्छा बनाया जा सकता है।
महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए।
