Mimosa Leaves Benefits: छुईमुई का पौधा अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह वही पौधा है जिसे छूने से इसकी पत्तियां अपने आप सिकुड़ जाती हैं। छुईमुई का पौधा (Chui Mui Ka Paudha) औषधीय गुणों का भंडार है। यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद रहता है। छुईमुई को मिमोसा या लाजवंती (Benefits of Lajwanti) के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने छुईमुई के पौधे के फायदे बताए हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, लाजवंती या छुईमुई का पौधा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका नियमित उपयोग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। छुईमुई का उपयोग आयुर्वेद में भी कई उपचारों के लिए किया जाता है। लाजवंती न सिर्फ एक पौधा है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि है, जो कई बीमारियों के लिए अमृत से कम नहीं है।
बवासीर से मिलेगी राहत
छुईमुई में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीडिप्रेसेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं। छुईमुई की पत्तियों और जड़ में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और बवासीर से निजात दिलाने में बहुत ही असरदार हो सकता है। बवासीर से पीड़ितों के लिए छुईमुई किसी अमृत से कम नहीं है।
अस्थमा के लिए फायदेमंद
छुईमुई के पत्तों में एंटी अस्थमैटिक प्रभाव होता है। यह पौधा अस्थमा से राहत दिलाने के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।
पाचन रहेगा दुरुस्त
छुईमुई पौधे में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। यह पेट में हानिकारक बैक्टीरिया से छुटकारा पाने में मदद करता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन को नियमित बनाता है। इसकी पत्तियों को भिगोकर चाय बनाई जा सकती है। यह पाचन और शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है।
शुगर रहेगा कंट्रोल
लाजवंती की पत्तियां और जड़ें मधुमेह (शुगर) के रोगियों के लिए वरदान हैं। इसकी जड़ के पाउडर का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शुगर कंट्रोल के लिए सुबह-सुबह लाजवंती जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
दर्द और सूजन से राहत
छुईमुई की पत्तियों में सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह दर्द और सूजन को कम करने में कारगर है। चोट, मोच या जोड़ों के दर्द पर इसे लगाने से तुरंत राहत मिलती है। इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं।