पीरियड्स या माहवारी एक सामान्य नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जिससे एक उम्र के बाद हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई तरह के शारिरीक और मानसिक बदलावों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन बदलावों को लेकर उनके मन में तमाम तरह के सवाल होते हैं। इन्हीं में से एक सवाल है कि आखिर पीरियड्स में खून के थक्के आना कितना नॉर्मल है या पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले ब्राउन ब्लड के क्लोट्स शरीर से जुड़ी किसी बीमारी की ओर इशारा तो नहीं हैं?

अगर आप भी अक्सर इस स्थिति का सामना करती हैं और इसे लेकर आपके मन में भी सवाल हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देने वाले हैं-

क्यों आते हैं खून के थक्के?

दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होती है, जिसमें यूटेरिन लाइनिंग यानी एंडोमेट्रियम टिश्यू भी मिक्स होते हैं। ये ही टिश्यू ब्लड और प्रोटीन के साथ मिलकर एक जेल जैसी कंसिसटेंसी बनाते हैं, जिसे मेंसुरल क्लोट्स कहा जाता है।

कितने नॉर्मल हैं इस तरह के क्लोट्स?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ स्थिति में पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लोट्स नजर आना सामान्य है। हालांकि, अगर आपको हर बार या अधिक बड़े क्लोट्स दिख रहे हैं, तो ये स्तिथि किसी भी लिहाज में नॉर्मल नहीं है।

कब है डॉक्टर के पास जाने की जरूरत?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सामन्य तौर पर किसी भी महिला को पीरियड्स के दौरान 80 मि.ली. ब्लड लॉस होता है। वहीं, सामान्य ब्लीडिंग में क्लोट्स नहीं बनते हैं। अगर बनते भी हैं, तो इनका आकार अधिक बड़ा नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको एक मूंगफली के दानें जितने बड़े क्लोट्स नजर आ रहे हैं, तो ये सामान्य माने जा सकते हैं। दिखने में ये एक जेल की तरह होते हैं और इनका रंग गहरा लाल और कुछ चमकीला होता है।

हालांकि, अगर आपको बड़े और अधिक मात्रा में क्लोट्स दिख रहे हैं, साथ ही ये पीरियड्स के दौरान अक्सर होते हैं, तो इन थक्कों को अनदेखा करने की बजाय चेकअप कराना जरूरी होता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की स्थिति एडिनोमायोसिस की ओर इशारा कर सकती है। एडिनोमायोसिस महिलाओं में होने वाली गंभीर समस्या है, जिसमे एंडोमेट्रियम टिश्यू में सूजन आ जाती है। इसके चलते इनका आकार बड़ा होता चला जाता है और इससे फिर खून के थक्के निकलने लगते हैं। इससे अलग इस तरह के क्लोट्स सर्वाइकल कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में खासकर गहरे मरून या काले रंग के खून के बड़े थक्के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।