संगीत का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। तमाम कहानियों में पेड़-पौधों, जंतुओं आदि के भी संगीत को महसूस करने की बातें सामने आती हैं। हम उम्र-वर्ग के लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं तथा हर किसी की पसंद भी अलग-अलग होती है। म्यूजिक हमारी सेहत को भी प्रभावित करता है। जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एक रसायन का स्राव होता है। इसे डोपामाइन कहते हैं। यह हमारे मूड को सकारात्मक बनाने में मददगार होता है और हमारी भावनाओं को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा भी गाने सुनने के कई सारे हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं?
संगीत आपको खुश रखता है – जब भी हम कोई अच्छा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारा दिमाग डोपामाइन रिलीज करता है। इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। हैप्पी हार्मोन खुशी और एक्साइटमेंट बढ़ाने में काफी असरदार है।
दिल की सेहत रखे दुरुस्त – जिन लोगों को दिल संबंधी कोई बीमारी है उन्हें खूब गाने सुनने चाहिए। एक अध्ययन के मुताबिक जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एंडॉर्फिन नाम का हार्मोन निकलता है। यह हार्मोन दिल संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता रखे मजबूत – रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रकने के लिए संगीत सुनना काफी असरदार है। यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के स्राव को कम करता है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार है।
अवसाद रखे दूर – म्यूजिक चिंता दूर करने और मूड सही रखने में बेहद प्रभावी होता है। एक अध्ययन के मुताबिक हमारे मूड और जीवन की गुणवत्ता पर संगीत का काफी सकारात्मक प्रभाव होता है।
दिमाग रखे जवां – एक अध्ययन के मुताबिक संगीत सुनना दिमाग को हमेशा सेहतमंद बनाए रखता है। शोध का कहना है कि म्यूजिक सुनना दिमाग के व्यायाम की तरह होता है।