Lemon tea for weight loss: बढ़ती वजन को कंट्रोल करना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। मोटापा या अधिक वजन हृदय संबंधी बीमारियों, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लोग अपना वजन कम या कंट्रोल करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं जैसे एक्सरसाइज, इंटरमिटेंट फास्टिंग और हेल्दी डाइट। लेकिन कई बार इन कई प्रयासों को करने के बाद भी आप अपना वजन कम करने में असफल हो जाते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए नींबू की चाय(लेमन-टी) फायदेमंद साबित हो सकती है। यह शरीर के अधिक फैट कम करने और तेज गति से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। आइए जानते हैं और किस प्रकार लेमन टी वजन कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है: नींबू की चाय में ड्यूरेटिक इफेक्ट होता है और यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

ओवरइटिंग कम करता है: नींबू में विटामिन-सी होता है और कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है। कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है जो भूख को बढ़ावा देने में मदद करता है, यहां तक कि पेट भरा होता है तब भी। एक कप नींबू की चाय पीने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है और ओवरईटिंग पर भी नियंत्रण करता है।

कैलोरी कम होता है: नींबू के चाय में कैलोरी कम होता है। 1 चम्मच नींबू के चाय में 2 कैलोरी और 1/3 फैट होता है। यदि आप एक कप नींबू की चाय आप पीते हैं तो सिर्फ कुछ कैलोरी इन्टेक करते हैं। इसके अलावा यह शरीर के फैट को भी बर्न करने में मदद करता है।

चीनी का सेवन कम करता है: नींबू में प्राकृतिक रूप से कसावट होती है, इस प्रकार आप चाय में चीनी के बजाय नींबू का रस मिला सकते हैं। यह आपको कम कैलोरी का उपभोग करता है और शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस तरह, नींबू चीनी की खपत को कम करने में मदद करता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)