Home Remedies for Kidney Stones, Lemon Water, Tulsi, Pomegranate: किडनी में स्टोन से आज के समय में कई लोग परेशान हैं। यहां तक कि युवा भी इस कष्टदायक समस्या से अछूते नहीं रह गए हैं। तरल या पेय पदार्थ किडनी मं बने स्टोन को छोटा कर देते हैं और नए स्टोन नहीं बनने देते। ये ना ही सिर्फ टॉक्सिंस को बाहर निकाल फेंकते हैं बल्कि स्टोन को भी यूरिनरी ट्रैक्ट के माध्यम से बाहर का रास्ता दिखाते हैं। हेल्थलाईन में छपी खबर के अनुसार कई बार सिर्फ पानी ही स्टोन को हटाने के लिए काफी नहीं होता। पानी के साथ हमें कुछ और सामग्रियां भी मिलाना पड़ता है। हालांकि, कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य सें ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न आए।
1. पीयें अधिक पानी- डिहाइड्रेशन किडनी में स्टोन की प्रमुख वजहों में से एक है। यूरिनरी ट्रैक्ट के माध्यम से स्टोन को पास कराने में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में कम से कम दिन भर में 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। डिहाइड्रेशन को पेशाब के रंग से जांचा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को लगातार अधिक पीला पेशाब हो रहा है तो ये डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है।
2. नींबू का रस और जैतुन का तेल- यह कॉम्बीनेशन भले ही आपको अटपटा लगे लेकिन यह बहुत ही प्रभावी नुस्खा है। नींबू और जैतुन के तेल को मिला कर बने इसे नुस्खे से लोग इस समस्या से निजात पा सकते हैं। नींबू रस स्टोन को काटने (तोड़ने) का काम करता है वहीं ऑलिव ऑयल या जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद करता है।
3. अनार है बड़ा कमाल- अनार में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अनार को स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। अनार का जूस शरीर में पानी की कमी होने से रोकता है और साथ ही प्राकृतिक तरीकों से किडनी स्टोन में आराम पहुंचाता है।
4. तुलसी पत्ते का रस- तुलसी में एसिटिक एसिड होता है जो स्टोन को छोटा करने में और दर्द कम करने में मदद करता है। किडनी हेल्थ को बरकरार रखने में जरूरत पड़ने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेंट्री तत्व तुलसी में पाए जाते हैं। तुलसी का सेवन लोग काढ़े और चाय के रूप में करते हैं। हालांकि तुलसी का अत्याधिक सेवन करने से लो ब्लड शुगर, लो ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है।
5.सेब के सिरके का करें उपयोग- सेब के रस और सिरका में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने का काम करता है जिससे किडनी स्टोन जड़ से खत्म हो सकते है। यह शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करने में किडनी की मदद करता है। सेब का सिरका लेते समय इसकी मात्रा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
