हमारे शरीर को जिस प्रकार प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार शरीर के लिए फाइबर भी बेहद आवश्यक होता है। अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर ना हो तो कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं लेने से कब्ज की शिकायत हो जाती है। इसके अलावा शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर ना होने से वजन भी बढ़ता है। परिणामस्वरूप थकान और कमजोरी महसूस होती है। साथ ही लिवर से जुड़ी समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं शरीर में फाइबर की कमी के कारण क्या होता है और इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है-

लिवर की समस्या: शरीर में फाइबर की कमी के कारण लिवर सही तरीके से काम करना बंद कर देता है। जिसकी वजह से लिवर से संबंधित कई बीमारी हो सकती है। इसलिए फाइबर की कमी को नजरअंदाज ना करें और प्रतिदिन फाइबर वाले डाइट का सेवन करें, ताकि शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रह सके।

दाल: दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह लिवर से जुड़ी समस्या के खतरे को कम करता है। साथ ही और भी कई स्वास्थ्य समस्या के खतरे को कम करता है। दाल और राजमा आदि फाइबर का अच्‍छा स्रोत है।

मटर: मटर फाइबर का स्त्रोत होता है। एक कप मटर के दानों में 16.3 ग्राम तक फाइबर मिलता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मटर को चाहे उबाल कर खाएं या फिर कच्‍ची ही खाइये।

दलिया: नाश्ते में दलिया का सेवन करना ना सिर्फ लिवर को स्वस्थ रखता है, बल्कि शरीर को और भी कई स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही ओट्स के सेवन से कोलोस्‍ट्राल लेवल कम होता है और इम्‍युनिटी भी बढ़ती है।

सूखा मेवा: बादाम, पिस्ता और अखरोट में केवल प्रोटीन ही नहीं होता, बल्कि फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। किशमिश में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। एक बड़ा चम्मच चिया बीज में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर होता है।