पीरियड महिलाओं में होना वाला एक नेचुरल प्रोसेस है जो ज्यादातर महिलाओं के लिए काफी पेनफुल होता है। ज्यादातर महिलाएं हर महीने होने वाले पीरियड क्रैम्प्स से परेशान रहती हैं। इस दौरान महिलाओं को डेली रूटीन से ब्रेक लेने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस दौरान हल्का दर्द रहना आम बात है लेकिन बहुत अधिक दर्द बॉडी में पोषक तत्वों की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण होता है। पीरियड के दौरान महिलाओं के अंडाशय में प्रोस्टाग्लैंडीन नामक एक हार्मोन रिलीज होता है। यह हॉर्मोन पीरियड क्रैम्प का एक प्रमुख कारण हो सकता है। पीरियड के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे बेहद असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि पीरियड पेन से राहत पाने के 4 प्राकृतिक तरीके कौन-कौन से हैं।
भीगे हुई किशमिश और केसर का करें सेवन दर्द होगा दूर:
ब्लोटिंग और पीरियड में ऐंठन जैसी परेशानी से निजात पाने के लिए किशमिश और केसर का सेवन सुबह खाली पेट करें, बेहद असरदार साबित होगा। किशमिश का पानी बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करेगा और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करेगा। दो छोटे कटोरे लें। एक में 4-5 काली किशमिश और दूसरे में 1-2 रेशे केसर के डालें। सुबह उठकर इन दोनों पानी का सेवन करें दर्द और कब्ज से राहत मिलेगी।
गुड़ से करें दर्द का उपचार:
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ केमिकल स्टडीज के अनुसार, गुड़ पीरियड में खून की कमी से संबंधित कमजोरी से बचने में मदद कर सकता है। गुड़ में नमक और पोटैशियम समेत कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव मौजूद होता हैं जो गर्भाशय की ऐंठन से राहत दिलाने में सहायता करते हैं। अगर पीरियड के दौरान आपका मिजाज़ खराब रहता है,पेट में दर्द रहता तो गुड़ का एक छोटा टुकड़ा चबाएं तुरंत फायदा होगा।
केला खाएं पीरियड पेन को कंट्रोल करेगा:
केला पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट है जिसका सेवन अगर पीरियड के दौरान किया जाए तो आसानी से पीरियड पेन को कंट्रोल किया जा सकता है। पीरियड के दौरान लगातार तीन दिनों तक रोज़ाना एक केला खाएं। केला का सेवन आपको पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन से निजात दिलाएगा। केले में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में होता है जो बॉडी को पोषण देता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।
घी का करें सेवन पीरियड पेन से मिलेगी राहत:
पीरियड के दौरान महिलाएं अपने तीनों टाइम के खाने में एक चम्मच घी का सेवन करें। घी बॉडी में फैटी एसिड की आपूर्ति करने में मदद करेगा। घी वसा में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई और के के अवशोषण में सहायता करता है। इसका सेवन पीरियड के दौरान करने से पेट में होने वाले क्रेम्प से राहत मिलती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।