आंवला जिसे इंडियन गूजबेरी कहा जाता है। ये एशिया में पाई जाने वाली एक औषधीय पेड़ की प्रजाति है। आंवला के छोटे-छोटे हरे फल स्वाद में खट्टे, कसैले और हल्के कड़वे स्वाद वाले होते हैं। इन्हें अचार, मुरब्बा, पाउडर या जूस के रूप में सेवन किया जाता है। आंवला न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, बल्कि ये शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक रोज आंवला का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। इस फल में दिल को हेल्दी रखने वाले गुण भी मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत में सुधार करते हैं। आंवला का सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो ये पीने में मजेदार लगता है। इसका रोज सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और किडनी की सेहत में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि रोज आंवला के जूस का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है। ये जूस किडनी और लिवर की सेहत में कैसे  सुधार करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

हेल्थलाइन के मुताबिक आंवला जूस विटामिन C का बहुत अच्छा स्रोत है। एक आंवला में 600-700 mg तक विटामिन C पाया जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और इम्यून सेल्स के कार्य को बेहतर बनाता है। इससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मौसमी बीमारियों से बचाव करने के लिए आंवला का जूस बेहद उपयोगी होता है।

लिवर को रखता है हेल्दी

आंवला का जूस लिवर की सेहत में सुधार करने में भी मदद करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आंवला जूस लिवर के फंक्शन को सुधारता है। यह शरीर में जमा फैटी लिवर को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन और टॉक्सिन्स को दूर करने में मदद करते हैं। आंवला में मौजूद विटामिन C, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स लिवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है और फैट जमा होने से रोकता है, जिससे फैटी लिवर डिजीज का खतरा घटता है।

पाचन को करता है मजबूत

आंवला जूस गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, एसिडिटी और कब्ज में राहत देता है। रिसर्च के अनुसार यह एसिड रिफ्लक्स की समस्या और अल्सर में भी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कब्ज परेशान करता है और वो आंवला जूस का सेवन करें।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आंवला जूस ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रॉल और LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल की सेहत का ध्यान रखता है। ये जूस हार्ट फ्रेंडली है।

हेयर ग्रोथ बढ़ाता है

आंवला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C बालों के झड़ने को रोकते हैं और नए बालों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। रोज इस जूस को पीने से हेयर ग्रोथ तेजी से होती है।

किडनी की सेहत में होता है सुधार

आंवला जूस के एंटीऑक्सीडेंट तत्व किडनी को डिटॉक्स करने और उसे फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि ये जूस किडनी फंक्शन को नॉर्मल बनाए रखता है और टॉक्सिन्स के प्रभाव को कम करता है। आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण किडनी में जमा यूरिया, क्रिएटिनिन और अन्य हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह किडनी की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और किडनी फंक्शन को मजबूत करता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल का काल हैं ये 4 सीड्स, 1 मुट्ठी रोज खाने से नसों में जमा फैट हो सकता है साफ, जानें साइलेंट किलर डिजीज और सीड्स कनेक्शन। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।